रूस से एमबीबीएस करने वाले डॉ. अमन मोदी रिम्स में इंटर्नशिप के लिए चयनित

झारखंड
Spread the love

पिठोरिया। डॉ. अमन मोदी ने रूस से एमबीबीएस किया। भारत की प्रतिष्ठित फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन प्रथम प्रयास में उत्तीर्ण किया। अब उनका चयन रिम्‍स में इंटर्नशिप के लिए हुआ है। अमन झारखंड के बोकारो जिले के चंद्रा रामडीह निवासी एवं पुलिस निरीक्षक असीत कुमार मोदी के पुत्र हैं।

डॉ. अमन मोदी ने रूस की प्रतिष्ठित कुर्स्क स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद भारत में चिकित्सकीय अभ्यास के लिए अनिवार्य मानी जाने वाली एफएमजीइ में पहली ही कोशिश में सफलता हासिल किया। सफलता के उपरांत उनका चयन रिम्स, रांची में इंटर्नशिप के लिए हुआ है, जिसे उनकी उपलब्धि का महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है।

डॉ. अमन की इस उपलब्धि से चंद्रा रामडीह सहित आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का वातावरण है। उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। ग्रामीणों ने कहा कि समर्पण, अनुशासन और निरंतर मेहनत से बड़ी से बड़ी मंजिल हासिल की जा सकती है। डॉ. अमन इसकी प्रेरक मिसाल हैं।

मोदी परिवार शिक्षा और सामाजिक सेवा की परंपरा के लिए जाना जाता है। परिवार की नई पीढ़ी की डॉ. प्राप्ति मोदी पहले से ही चिकित्सा क्षेत्र में अपनी सेवाओं से पहचान बना चुकी हैं। अब डॉ. अमन मोदी की सफलता ने इस गौरवशाली परंपरा को और मजबूत किया है।

इस अवसर पर उनकी माता सुचित्रा मोदी, पिता असीत कुमार मोदी, बड़े पापा शिशिर कुमार मोदी, राम चरण मोदी, देब दास मोदी, शिव दास मोदी, बड़ी मम्मी तपति मोदी, मणि माला मोदी, मंजू मोदी, छाया मोदी, मामा संजय कुमार सेन, फुआ कविता चंद्रा, सुमित्रा सेन सहित परिवार के सदस्यों, शुभचिंतकों और ग्रामीणों ने उन्हें बधाई दी। उनके उज्ज्वल चिकित्सकीय भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *