Ranchi: आयकर विभाग ने इन दो बड़े बिल्डरों पर कसा शिकंजा, 200 करोड़ की अघोषित आय और 80 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

अपराध झारखंड
Spread the love

रांची। बड़ी खबर आई है, आयकर विभाग रांची के दो बड़े रियल इस्टेट कारोबारी पानस रियल्टर्स और दयानंद मोदी समूह के विरुद्ध सर्वे का कार्य पूरा कर लिया है।

आयकर विभाग ने सर्वे के दौरान दोनों ही समूह के विरुद्ध 200 करोड़ की अघोषित आय अर्जित करने की जानकारी जुटाई है।

यह भी पता लगाया है कि जमीन मालिक और बिल्डर ने मिलकर बड़े पैमाने पर टैक्स की चोरी की है। जमीन मालिक और बिल्डर ने ज्वाइंट डेवलपमेंट एग्रिमेंट टैक्स के रूप में करीब 80 करोड़ रुपये की टैक्स की चोरी की है।

आयकर अधिनियम के तहत जमीन मालिक और बिल्डर के बीच कन्वर्जन को लेकर एग्रिमेंट बनता है। अगर जमीन मालिक कंपनी है तो एग्रिमेंट के साथ ही उसे तत्काल उसी वक्त कर का भुगतान करना होता है।

भले ही बिल्डिंग का निर्माण शुरू हो या न हो। सर्वे में इस अधिनियम के उल्लंघन का खुलासा हुआ है। इस मद में करीब 80 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी सामने आई है, जिसकी वसूली के लिए आयकर विभाग अब कानूनी कार्रवाई करेगा।

आयकर विभाग ने सर्वे के दौरान दोनों ही समूह से जुड़े ठिकानों से वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेज, डिजिटल साक्ष्य आदि को जब्त किया था, जिसका सत्यापन कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है।

अब कर के साथ-साथ जुर्माना वसूली आदि की प्रक्रिया भी पूरी होगी। जांच में यह भी जानकारी मिली है कि दोनों ही समूह ने बिना वैध दस्तावेज के रांची में काम किया है।

भुगतान नकदी में किए गए, जिसका पक्का ब्यौरा नहीं मिला। इन बिल्डर्स से फ्लैट खरीदने वालों ने भी अधिकांश राशि नकदी में दी है। ऐसे फ्लैट संचालकों से भी आयकर विभाग पूछताछ करेगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *