विद्युत सब स्टेशन में डकैती का फरार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

झारखंड अपराध
Spread the love

पिठोरिया। पिठोरिया थाना पुलिस ने कोल्हेया-कनादू स्थित विद्युत सब स्टेशन में हुई डकैती कांड के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई को मामले के खुलासे की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडे के अनुसार पिठोरिया थाना कांड (संख्या 27/26), दिनांक 24 मार्च 2026 को दर्ज मामले में अप्राथमिकी अभियुक्त दिनेश लोहार (38 वर्ष, पिता पुरान लोहरा) को गिरफ्तार किया गया। उसका मूल निवास चकला अमवा ताड़, महुवा टोली, थाना चंदवा, जिला लातेहार है। वर्तमान में वह खुशबू टोली, शांति रानी स्कूल के समीप, थाना डोरंडा, जिला रांची में रह रहा था।

पुलिस के अनुसार आरोपी पर पिठोरिया थाना क्षेत्र के कोल्हेया-कनाडू स्थित विद्युत सब स्टेशन में डकैती की घटना में शामिल होने का आरोप है। घटना के बाद से वह फरार चल रहा था। गुप्त सूचना एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि इस डकैती कांड में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। मामले की अनुसंधान जारी है और जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की भी संभावना है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230