भारत पेट्रोलियम ने पेश किया नया गैस सिलेंडर, जानें खूबी और म‍िलेगा कैसे

Uncategorized
Spread the love

नई दिल्‍ली। भारत पेट्रोलियम (BPCL) ने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए एक खास और आधुनिक गैस सिलेंडर पेश किया है। इसे ‘भारतगैस लाइट’ (Bharatgas Lite) नाम दिया गया है। इसे “नए भारत का नया सिलेंडर” के रूप में प्रमोट किया जा रहा है। 

नया सिलेंडर लोहे (स्टील) का नहीं, बल्कि एडवांस्ड कम्पोजिट मटेरियल (फाइबर) से बना है। इसका वजन पारंपरिक स्टील सिलेंडरों की तुलना में 50% से भी कम है। इसे उठाना, एक जगह से दूसरी जगह ले जाना और सीढ़ियों से ऊपर ले जाना बेहद आसान हो जाता है।

इसकी सबसे बड़ी खूबी इसका ट्रांसलूसेंट (अर्ध-पारदर्शी) होना है। यानी आप बाहर से ही देख सकते हैं कि सिलेंडर में कितनी गैस बची है। इससे अचानक गैस खत्म होने की समस्या नहीं होगी। आप समय पर अपनी रिफिल बुकिंग प्लान कर पाएंगे।

अक्सर लोहे के सिलेंडरों में जंग लग जाती है, जिससे किचन के फर्श पर लाल-कत्थई दाग पड़ जाते हैं। भारतगैस लाइट पूरी तरह से रस्ट-फ्री (जंग-मुक्त) है, जिससे आपकी रसोई साफ-सुथरी रहती है। इसके अलावा यह लीकेज के खतरों को कम करके सुरक्षा को भी बढ़ाता है।

यह सिलेंडर 10 किलोग्राम की क्षमता में आता है। अगर आपके पास पहले से भारत गैस का बिना सब्सिडी वाला (Non-Subsidised) कनेक्शन है, तो आप अपने पुराने लोहे के सिलेंडर को देकर यह नया लाइटवेट सिलेंडर ले सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ ₹300 की अतिरिक्त सुरक्षा राशि देनी होगी।

अगर आप बिल्कुल नया घरेलू नॉन-सब्सिडी कनेक्शन ले रहे हैं, तो आप सीधे भारतगैस लाइट का विकल्प चुन सकते हैं। इसके लिए सिक्योरिटी डिपॉजिट ₹2,500 तय किया गया है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *