नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल और उसके आसपास के इलाकों पर बना ‘वेल-मार्क्ड लो-प्रेशर एरिया’ अब कमजोर होकर ‘लो-प्रेशर एरिया’ में तब्दील हो चुका है। इसके प्रभाव से देश के मध्य, पूर्वी और उत्तर-पूर्वी राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। यह जानकारी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दी है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 7 दिनों के दौरान उत्तर-पूर्वी भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश का दौर जारी रहेगा।
छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़ में 19 से 21 जुलाई के बीच भी भारी बारिश जारी रहेगी। पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 18 से 21 जुलाई के दौरान 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज़ हवाओं के साथ वज्रपात (बिजली गिरने) की संभावना है।
पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत
उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 18 और 19 जुलाई को कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश हो सकती है। बिहार में 19 और 20 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।
पूर्वोत्तर राज्य
अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 18 से 19 जुलाई के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई गई है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 23 जुलाई तक मौसम खराब रहेगा।
उत्तर-पश्चिम भारत
उत्तराखंड में 18 से 23 जुलाई तक लगातार व्यापक बारिश होगी, जिसमें 18 से 21 जुलाई के बीच भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। हिमाचल में 19 से 22 जुलाई के बीच भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 19 से 22 जुलाई के बीच भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान गरज-चमक और बिजली गिरने की भी आशंका है।
दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में अगले 3 दिनों तक बारिश की गतिविधि थोड़ी धीमी रहेगी, लेकिन 20 से 22 जुलाई के बीच यहां व्यापक बारिश देखने को मिल सकती है।
पश्चिम भारत
कोंकण और गोवा में 18 से 23 जुलाई तक लगातार व्यापक बारिश जारी रहेगी। तटीय कर्नाटक में 18 से 21 जुलाई के बीच तेज़ सतही हवाएं चलेंगी।
तेलंगाना में 18 जुलाई को थंडरस्क्वाल (50-60 किमी/घंटे की रफ्तार से चलने वाला अंधड़) आने की आशंका है, जिसके लिए विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

