- Horoscope : 18 जुलाई, 2026 का राशिफल
मेष
नौकरीपेशा लोगों को पद प्रतिष्ठा का लाभ होगा। कार्य व्यापार में वृद्धि व लगभग सभी तरह के कार्यां में सफलता प्राप्त होगी। नए कामों की शुरुआत संभव है। किसी मंगलमय समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा।

वृष
महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले विचार अवश्य करें। किसी भरोसेमंद व्यक्ति से सलाह लेकर महत्वपूर्ण काम करें। तेज गति से वाहन नहीं चलाएं। अजनबियों से सावधान रहें। कार्यक्षेत्र में सजग रहें।
मिथुन
जीवनसाथी की राय को महत्व दें। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। उच्चस्तरीय एवं सहयोगी व्यक्तियों से मुलाकात लाभकारी रहेगी। चित्त शुद्ध रहेगा तथा शुभ विचारों से मन प्रसन्न रहेगा। माता पक्ष से लाभ होगा।
कर्क
बेरोजगारों को रोजगार की प्राप्ति में सफलता मिलेगी। मित्रों और रिश्तेदारों से अप्रत्याशित व्यवहार का सामना करना पड़ सकता है। धार्मिक आस्था बढ़ेगी। पराक्रम वृद्धि और कोर्ट कचहरी में विजय संभव है।
सिंह
संतान पक्ष से कोई अच्छा समाचार मिलेगा। मन प्रफुल्लित रहेगा। कार्य में मन लगेगा। किसी नई योजना पर विचारमग्न होंगे। आलोचना और अपने शुभ चिंतकों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है।
कन्या
किसी विपरीत विचार वाले व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। वाणी पर संयम वाद-विवाद से बचा सकता है। राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों को लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में प्रगति से संतुष्ट रहेंगे।
तुला
कारोबार में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में दिन अच्छा गुजरेगा। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें सफलता मिलेगी। अधिकारी सहायता करेंगे। परिवार में हर्ष मंगलमय परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
वृश्चिक
ग्रह-नक्षत्र संकेत दे रहे हैं कि सितारे उत्कर्ष पर हैं। धन व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सभी कार्य मन के अनुकूल होने पर मन प्रसन्न रहेगा। धन निवेश भी लाभ देगा। दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति कर लिए प्रयत्नशील रहें।
धनु
यात्रा लाभप्रद रहेगी। सुख, आनंद की प्राप्ति होगी। रोग-मुक्ति के योग बन रहे हैं। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से सम्मान एवं लाभ प्राप्त होगा। कारोबार में सुधार का दिन है। इच्छित धन लाभ होने से मनोबल बढ़ेगा।
मकर
कार्यों में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। अत्यधिक व अनावश्यक खर्च से बचने की जरूरत है। चिंता और अशांति का माहौल परेशान कर सकता है। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें।
कुंभ
व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। लोगों का व्यवहार नम्र और सहयोगपूर्ण रहेगा। ग्रह-नक्षत्र संकेत दे रहे हैं कि घर में आय के नए स्रोत विकसित होंगे। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा। समय का लाभ उठाएं।
मीन
कार्य की व्यस्तता रहेगी। जीवन के प्रति सकारात्मक सोच कोई नई उपलब्धि दिला सकती है। किसी से पहली बार मुलाकात लाभदायक रहेगी। आर्थिक जरूरतों की पूर्ति के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
आपका दिन मंगलमय हो
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

