- गणना प्रपत्र लेने व जमा करने के लिए विशेष शिविर
- सुबह 10 से अपराह्न 4 बजे तक शिविर का आयोजन
रांची। विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत रांची जिला के सभी शहरी क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर 18 और 20 जुलाई 2026 को प्रातः 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य मतदाताओं को एसआईआर गणना प्रपत्र उपलब्ध कराना और भरे हुए प्रपत्र प्राप्त करना है।

वैसे मतदाता जिन्हें अब तक गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं हुआ है या जिन्होंने प्रपत्र प्राप्त कर लिया है, लेकिन अभी तक जमा नहीं किया है। वे शिविर में आकर प्रपत्र प्राप्त करने अथवा भरा हुआ प्रपत्र जमा कर सकते हैं।
जिन मतदाताओं ने अपना गणना प्रपत्र पहले ही संबंधित बीएलओ के पास जमा कर दिया है अथवा ऑनलाइन आवेदन सफलतापूर्वक जमा कर दिया है, उन्हें शिविर में आने की आवश्यकता नहीं है। वहीं, विदेशी नागरिक अथवा भारतीय नागरिकता त्याग चुके व्यक्ति अपने नाम पर प्राप्त गणना प्रपत्र को बिना भरे और बिना हस्ताक्षर किए संबंधित बीएलओ को वापस कर दें।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी शहरी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा है कि जिन मतदाताओं का गणना प्रपत्र अभी तक प्राप्त या जमा नहीं हुआ है, वे 18 और 20 जुलाई 2026 को अपने संबंधित मतदान केंद्र स्थित विशेष शिविर में अवश्य पहुंचकर प्रक्रिया पूर्ण करें। उन्होंने नागरिकों से विशेष शिविर का अधिकाधिक लाभ उठाने और समय पर गणना प्रपत्र जमा करने की अपील की है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

