जनता दरबार में अधिकारियों ने सुनीं आमजनों की समस्याएं

झारखंड
Spread the love

धनबाद। उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश पर शुक्रवार को समाहरणालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों की सुनवाई की गई। जनता दरबार में सहायक निदेशक नियाज अहमद और जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी संजय कुमार झा ने लोगों से आवेदन प्राप्त कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।

जनता दरबार में विभिन्न प्रखंडों से आए लोगों ने भूमि विवाद, अबुआ आवास, स्थानांतरण, प्रधानमंत्री आवास योजना, ऋण राशि माफ़ कराने, जन्म प्रमाण पत्र, पेयजल, सड़क, बिजली, छात्रवृत्ति समेत अन्य विषयों से संबंधित समस्याओं को लेकर आवेदन दिए।

जनता दरबार में तोपचांची, भूली, धनबाद, टुंडी, तेतुलमारी, बैंक मोड़, कलियासोल, गोविंदपुर, झरिया समेत अन्य इलाकों से लोग अपनी शिकायत लेकर पहुंचे।

अधिकारियों ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *