ललित त्रिपाठी बने रोटरी क्लब ऑफ रांची के नए अध्यक्ष

झारखंड
Spread the love

  • शालिनी सिंघानिया ने संभाली सचिव की जिम्मेदारी

रांची। रोटरी क्लब ऑफ रांची के 73वें पदस्थापना समारोह का आयोजन करम टोली चौक स्थित सेलिब्रेशन सभागार में हुआ। समारोह में निवर्तमान अध्यक्ष अमित अग्रवाल और सचिव भावना तनेजा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष ललित त्रिपाठी एवं सचिव शालिनी सिंघानिया को कॉलर पहनाकर पदभार सौंपा।

मुख्य अतिथि रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव स्वामी भावेशानंद ने कहा कि रोटरी द्वारा समाज की सुख-शांति, समृद्धि और मानव सेवा के लिए किए जा रहे कार्य भावी पीढ़ियों के लिए बेहतर दुनिया का निर्माण कर रहे हैं। रोटरी के मूल मंत्र ‘स्वयं से पहले सेवा’ को अपनाकर रोटेरियन देश को विश्वगुरु बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

विशिष्ट अतिथि सरला बिड़ला विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. जगन्नाथन चोकलिंगम ने कहा कि भारत प्रतिभा और संसाधनों से समृद्ध देश है। देश को और बेहतर बनाने के लिए नागरिकों में जिम्मेदारी और जागरुकता की भावना विकसित करना आवश्यक है। उन्होंने रोटरी से सामाजिक जागरूकता अभियानों को और प्रभावी बनाने का आह्वान किया।

असिस्टेंट गवर्नर डॉ. विनय ढांढनिया ने कहा कि रोटेरियन समय के अनुरूप स्वयं को ढालते हुए मानव सेवा के कार्यों में लगातार योगदान दे रहे हैं।

निवर्तमान अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने सत्र 2025-26 की उपलब्धियों का उल्लेख किया। कहा कि सभी सदस्यों के सहयोग से कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को सफलतापूर्वक पूरा किया गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष ललित त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोटरी की सकारात्मक पहचान और जनजागरूकता कार्यक्रम नई टीम की प्राथमिकता होंगे। उन्होंने कहा कि “देने के सुख से बड़ा कोई सुख नहीं होता” और आगामी सत्र में रोटरी रांची कई नई और बड़ी परियोजनाओं पर कार्य करेगी।

क्लब सचिव शालिनी सिंघानिया ने समाजहित में प्रभावी कार्य करने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि संस्था का प्रत्येक कदम समाज के लिए प्रेरणा बने, यही प्रयास रहेगा।

कार्यक्रम का संचालन गौरव बागरॉय ने किया। पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अजय छाबड़ा ने धन्यवाद किया। मौके पर क्लब ट्रेनर एवं पूर्व गवर्नर जोगेश गंभीर भी मौजूद थे।

ये है नई टीम

सत्र 2026-27 के अध्यक्ष ललित त्रिपाठी, सचिव शालिनी सिंघानिया, कोषाध्यक्ष गिरीश अग्रवाल, उपाध्यक्ष भावना तनेजा, निर्वाचित अध्यक्ष हितेश भगत, क्लब ट्रेनर जोगेश गंभीर सहित अन्य पदाधिकारियों ने पदभार ग्रहण किया।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230