समस्तीपुर। बिजली विभाग में जूनियर इंजीनियर अपनी पत्नी से मिलने के लिए जनसाधारण एक्सप्रेस से जा रहे थे। इसी दौरान ट्रेन में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसकी जांच में पुलिस जुट गई। इस क्रम में एक बिन्दु ने पूरे मामले को पलट दिया। यह मामला बिहार के सुपौल और बेगूसराय रेल क्षेत्र से जुड़ा है।

प्रेम विवाह किया था
देव कुमार गुंजन और अस्मिता कुमारी ने साल 2018 में लव मैरिज की थी। शादी के बाद दोनों अपने-अपने करियर में आगे बढ़े। देव कुमार बिजली विभाग में जेई बने। अस्मिता परिवहन विभाग में एमवीआई इंस्पेक्टर चुनी गईं।
गोली मारकर हत्या
देव कुमार गुंजन अपनी पत्नी अस्मिता से मिलने के लिए जनसाधारण एक्सप्रेस से सफर कर रहे थे। इसी दौरान ट्रेन में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसे इस तरह पेश किया गया कि ट्रेन में लुटेरे घुसे। लूटपाट का विरोध करने पर उन्होंने देव कुमार को गोली मार दी।
इस बात से शक
जांच के क्रम में जीआरपी और स्थानीय पुलिस को इस थ्योरी पर तुरंत शक हो गया। दरअसल, पूरी बोगी और ट्रेन में केवल देव कुमार को ही निशाना बनाया गया था। किसी अन्य यात्री से लूटपाट या छीना-झपटी की कोई शिकायत नहीं मिली। पुलिस को यह बात बिल्कुल हजम नहीं हुई कि ‘लुटेरे’ केवल एक ही व्यक्ति को टारगेट करके फरार हो गए।
कड़ियां ऐसे जुड़ी
संदेह होने पर पुलिस ने देव कुमार के परिजनों के बयान दर्ज किए। तकनीकी अनुसंधान (कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स-CDR) का सहारा लिया। जब पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल्स खंगाले, तब कड़ियां आपस में जुड़ती चली गईं।
प्रेमी की इंट्री हुई
नौकरी के बाद कुछ समय बाद अस्मिता की जिंदगी में अजीत कुमार नाम के एक शख्स की एंट्री हुई, जिसके साथ उसके प्रेम संबंध बन गए। पति देव कुमार इस रिश्ते के आड़े आ रहा था। उसे रास्ते से हटाने के लिए अस्मिता और अजीत ने मिलकर हत्या की साजिश रची।
4 लाख की सुपारी
अस्मिता और उसके प्रेमी अजीत ने देव कुमार को रास्ते से हटाने के लिए पेशेवर शूटर राजू कुमार को काम पर रखा। इस काम के लिए 4 लाख रुपये की सुपारी तय की गई थी।
हत्या की प्लानिंग
शूटर राजू को देव कुमार के हर मूवमेंट की जानकारी दी जा रही थी। जिस दिन देव कुमार जनसाधारण एक्सप्रेस से सफर कर रहे थे, शूटर उनके पीछे लग गया। मौका पाकर चलती ट्रेन में उन्हें गोली मार दी, ताकि इसे आसानी से ट्रेन डकैती या लूट का विरोध करने का रूप दिया जा सके।
इनकी हुई गिरफ्तारी
पुलिस ने पुख्ता सबूत मिलने के बाद कार्रवाई करते हुए मुख्य साजिशकर्ता पत्नी अस्मिता कुमारी को गिरफ्तार किया। उसके प्रेमी अजीत कुमार और शूटर राजू कुमार को भी पुलिस ने दबोच लिया। इनके पास से हत्या में इस्तेमाल किए गए सबूत और साजिश से जुड़े तकनीकी साक्ष्य भी बरामद किए।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

