- संस्थान ने मनाया 72वां स्थापना दिवस, प्रतिभा का किया सम्मान
रांची। बीआईटी, मेसरा ने 72वां स्थापना दिवस 15 जुलाई, 2026 को मनाया। इस अवसर पर संस्थान की यात्रा और भारत में इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी और एप्लाइड साइंसेज़ की शिक्षा को आकार देने में इसकी भूमिका पर विचार-विमर्श किया गया। मौके पर NVIDIA-पावर्ड सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस बनाने की घोषणा की गई।

स्थापना दिवस समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उनके साथ आईआईटी भुवनेश्वर के निदेशक प्रो. एस. करमलकर और टेगा इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मदन मोहनका अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे।
स्थापना दिवस पर बीआईटी मेसरा ने संस्थान की एडवांस्ड कंप्यूटिंग और रीसर्च क्षमताओं को बढ़ाने के लिए एनवीडिया-पावर्ड सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस की घोषणा की। यह सेंटर हाई-परफॉर्मेंस जीपीयू-बेस्ड कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराएगा। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस, रोबोटिक्स, वीएलएसआई, ड्रग डिस्कवरी, प्रेसिजन एग्रीकल्चर, सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी और अन्य उभरते क्षेत्रों में अनुसंधान, प्रशिक्षण और उद्योग जगत के साथ सहयोग को बढ़ावा देगा।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा, ‘बीआईटी मेसरा की अकादमिक उत्कृष्टता और इनोवेशन की विरासत ने भारत की तकनीकी प्रगति में अहम योगदान दिया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग में सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस की स्थापना से झारखंड और पूरे भारत में छात्रों, शोधकर्ताओं और उद्योग जगत के लिए लर्निंग के नए अवसर उत्पन्न होंगे। यह पहल भविष्य के लिए तैयार प्रतिभा के विकास में बीआईटी मेसरा की भूमिका को और मजबूत करेगी।‘
बीआई मेसरा के चांसलर सीके बिरला ने कहा कि बीआईटी मेसरा की स्थापना ऐसा संस्थान बनाने के उद्देश्य से की गई थी, जो ज्ञान, अनुशासन और इनोवेशन के ज़रिए समाज की सेवा करे। पिछले सात दशकों में, संस्थान ने भारत के इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी क्षेत्र में अहम योगदान दिया है।
बीआईटी मेसरा के वाइस चांसलर प्रो. इंद्रनील मन्ना ने कहा कि एनवीडिया-पावर्ड सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस के बनने से एडवांस्ड रीसर्च और ट्रेनिंग के क्षेत्रों में हमारी क्षमता काफी बढ़ जाएगी, जहां हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग की ज़रूरत होती है। यह इंजीनियरिंग, साइंस और एप्लाइड रिसर्च जैसे विषयों में तालमेल बनाएगा। उद्योग जगत, स्टार्टअप्स एवं राष्ट्रीय मिशनों के साथ सहयोग को भी बढ़ावा देगा।
मौके पर बीआईटी मेसरा ने एकेडमिक, रीसर्च, इंडस्ट्री, टेक्नोलॉजी, एंटरप्रेन्योरशिप और समाज में योगदान देने वाले अध्यापकों एवं पूर्व छात्रों को को सम्मानित किया। डिस्टिंग्विश्ड टीचर अवार्ड्स 2026 मरणोपरांत प्रो. जी.बी. पंत (स्पेस इंजीनियरिंग और रॉकेट्री विभाग के संस्थापक), प्रो. उत्पल बाउल (मैनेजमेंट विभाग) और प्रो. बी.एन. दास (इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग) को प्रदान किए गए।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

