सीसीएल ने सेवानिवृत्त हुए 110 कर्मियों को दी विदाई

Uncategorized
Spread the love

रांची। सीसीएल मुख्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन 30 जून को किया गया। इस अवसर पर जून, 2026 में मुख्यालय से सेवानिवृत्त होने वाले 6 कर्मियों को विदाई दी गई। सीसीएल मुख्यालय एवं विभिन्न क्षेत्रों से सेवानिवृत्त हुए 110 कर्मियों को भी विदाई दी गई।

मुख्यालय से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों में मुख्य प्रबंधक (मानव संसाधन) अतनु चौधरी, कार्यालय अधीक्षक विनोद एमेल सुरीन, सुरक्षा उप-निरीक्षक बिरसा उरांव, कार्यालय अधीक्षक-ए1 पंकज कुमार, कार्यालय अधीक्षक लैजरस खलखो, एवं मैट्रन श्रीमती अनिता निर्मला तिर्की शामिल थे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में निदेशक (मानव संसाधन) श्री हर्ष नाथ मिश्र उपस्थित रहे। इस अवसर पर निदेशक (मानव संसाधन) ने कहा कि आपकी सेवाएं सदैव प्रेरणादायी रहेंगी। आपका योगदान कंपनी के इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय के रूप में याद किया जाएगा। उन्होंने सभी के स्वस्थ, सुखद एवं सफल भविष्य की कामना की।

समारोह में विभिन्न विभागों के महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, अधिकारी, कर्मचारी और सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को शॉल, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

​यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230