रांची। हज-2027 (1448 हिजरी) की पवित्र यात्रा पर जाने के इच्छुक 20 जुलाई, 2026 तक अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उक्त बातें झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन ने कही।

मंत्री ने राज्य के सभी इमामों, खतीबों, उलेमा-ए-किराम और सामाजिक संगठनों से भी अनुरोध किया है कि वे जुमे के खुत्बों, धार्मिक सभाओं और जनसंपर्क के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक हज आवेदन की जानकारी पहुंचाएं, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति आवेदन करने से वंचित न रह जाए।
मंत्री ने बताया कि हज के लिए आवेदन हज कमेटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट या हज सुविधा एप्प के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है।
मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि हज इस्लाम का एक महत्वपूर्ण फर्ज है। जो लोग आर्थिक और शारीरिक रूप से सक्षम हैं, वे समय पर आवेदन करें। समाज में भी हज आवेदन के प्रति जागरुकता फैलाने में सहयोग दें।
मंत्री ने कहा कि झारखंड राज्य हज समिति भी इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक सहयोग और मार्गदर्शन उपलब्ध करा रही है। राज्य सरकार का उद्देश्य है कि हज-2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया सुचारु रूप से पूरी हो। कोई भी पात्र आवेदक जानकारी के अभाव में आवेदन से वंचित नहीं रहे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

