मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 को लेकर तैयारी की समीक्षा

झारखंड
Spread the love

  • सभी को जीरो एरर नीति के तहत कार्य करना है : उपायुक्त

पलामू। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में शुक्रवार को मेदिनीनगर स्थित टाउन हॉल में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। इसमें डालटनगंज, विश्रामपुर, हुसैनाबाद और छत्तरपुर के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, विभिन्न सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सभी बीएलओ सुपरवाइजर समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के सफल संचालन को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को टीम भावना के साथ कार्य करते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने कहा कि इस कार्य में हम सभी को जीरो एरर नीति के तहत कार्य करना है। यह विशेष रूप से सुनिश्चित करना है कि कोई भी योग्य मतदाता छूटे नहीं तथा कोई भी अयोग्य व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल न हो।

समीक्षा के दौरान विभिन्न निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत बीएलओ सुपरवाइजर से पूर्व विशेष गहन पुनरीक्षण के साथ मतदाताओं का मिलान, डाटा प्रविष्टियों का सत्यापन एवं विलोपन, प्रपत्र संग्रहण एवं निष्पादन, मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन तथा एएसडीडी सूची तैयार करने सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। संबंधित पदाधिकारियों को सभी कार्यों को गंभीरता एवं सतर्कता के साथ निष्पादित करने का निर्देश दिया गया।

ज्ञात हो कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 20 जून 2026 से पलामू जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया जाएगा।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *