नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बंगाल के बाद अब दिल्ली में बड़ा झटका लगा है। जी, हां। ठीक पढ़ा आपने।
टीएमसी के राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर राय ने राज्यसभा सांसद के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा है कि उन्होंने सांसद पद के साथ-साथ पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया है।
उन्होंने आरोप लगाया है कि भ्रष्टाचार के बारे में खुलकर बोलने के बाद उन्हें पार्टी में अलग-थलग कर दिया गया था।
सुखेंदु शेखर राय ने राज्यसभा चेयरमैन यानी उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के आवास पर जाकर अपना इस्तीफा सौंपा है।
उन्होंने इंडिया गठबंधन की बैठक पर कहा कि इस गठबंधन का कोई भविष्य नहीं है। तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा की वजह उन्होंने वहां फैले भ्रष्टाचार को बताया।
वहीं, तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद कोयल मल्लिक को लेकर भी अटकलें शुरू हो गयी हैं। माना जा रहा है कि वह भी पार्टी छोड़ सकती हैं। हालांकि अब तक कोयल मलिक के इस्तीफा की खबर नहीं है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

