जीआरडीए ने डोरंडा पीएचसी को एंबुलेंस मुहैया कराया

झारखंड
Spread the love

  • नगर विकास मंत्री ने चाबी सौंप हरी झंडी दिखा रवाना किया

रांची। डोरंडा और आसपास के निवासियों को एंबुलेंस की सेवा मिलेगी। नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार के निर्देश पर ग्रेटर रांची डेवलपमेंट एजेंसी (जीआरडीए) ने जनसेवा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ करने के लिए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित एक एंबुलेंस राजकीय औषधालय डोरंडा (पीएचसी) को सीएसआर फंड के तहत उपलब्ध सोमवार को उपलब्ध कराया।

नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने एंबुलेंस की चाबी समारोह सदर अस्पताल के डॉक्टर ताबान रिजवी को उपलब्ध कराया। मंत्री ने एंबुलेस को हरी झंडी दिखाकर डोरंडा अस्पताल के लिए रवाना भी किया। मंत्री आवास के समक्ष जीआरडीए के महाप्रबंधक राकेश कुमार नंदक्योलियार ने संस्थान की ओर एंबुलेंस की चाबी उपलब्ध करायी।

इस अवसर पर मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि डोरंडा अस्पताल के लिए एंबुलेंस उपलब्ध होना क्षेत्र के निवासियों के लिए एक बड़ी राहत की बात होगी। राजकीय अस्पताल की प्रभारी डॉ मीता सिन्हा को यह एंबुलेस सदर अस्पताल द्वारा कागजी कार्रवाई के बाद सौंप दी गयी। इस अवसर पर जीआरडीए के अधिकारी शशि भूषण पाठक एवं साकेत कुमार सिंह सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *