Jharkhand: लातेहार के मनिका जंगल में फेंकी मिलीं सरकारी दवाईंयां, मचा हड़कंप

अपराध झारखंड
Spread the love

लातेहार। हैरान कर देने वाला मामला झारखंड के लातेहार जिले से सामने आया है। मनिका प्रखंड के दो मुहान नदी के बीच स्थित घने जंगल में गुरूवार को भारी मात्रा में सरकारी दवाईंयां फेंकी मिली हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो ने प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा दिया है। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार व स्वास्थ्य विभाग पर तीखा हमला बोलते हुए इसे गरीबों के स्वास्थ्य अधिकारों के साथ खिलवाड़ करार दिया है।

मरांडी ने कहा कि जंगल में फेंकी गई दवाएं सिर्फ दवाएं नहीं यह मरीजों के इलाज का अधिकार हैं। यह जनता के टैक्स के पैसे से खरीदी गई सरकारी संपत्ति और व्यवस्था की जवाबदेही है, जिसे लापरवाही के कारण जंगलों में बिखेर दिया गया।

उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर झारखंड के सरकारी अस्पतालों में मरीज जरूरी दवाओं के लिए भटक रहे हैं, वहीं दूसरी ओर लाखों रुपये की दवाएं या तो एक्सपायर हो रही हैं या फिर इस तरह फेंकी जा रही हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए लातेहार उपायुक्त संदीप कुमार के निर्देश पर जांच टीम गठित की गई।बीडीओ संदीप कुमार, अंचल पदाधिकारी अमन कुमार तथा मनिका के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दिव्या क्षितिज कुजूर के नेतृत्व में चलाए गए जांच अभियान के दौरान जंगल से दवाओं से भरी दो पेटियां बरामद की गईं।

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दिव्या क्षितिज कुजूर ने बताया कि बरामद दवाईंयां आयरन एवं फोलिक एसिड की गोलियां हैं, जिन्हें स्कूली विद्यार्थियों को वितरित किया जाता है।

हालांकि ये दवाईंयां जंगल तक कैसे पहुंचीं और इन्हें किसने फेंका, इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है।

इधर लातेहार के सिविल सर्जन डॉ. राजमोहन खलखो ने कहा कि मामले की जानकारी मिलते ही जांच टीम को मौके पर भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

फिलहाल प्रशासन दवाओं के स्रोत, जिम्मेदार व्यक्तियों और संभावित लापरवाही की कड़ियों को जोड़ने में जुटा है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *