रांची। सरला बिरला विश्वविद्यालय (SBU) के बीबीए के छात्र आयुष राज ने पीटीएफ ओपन इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल किया है। श्रीनगर में 30 मई से 2 जून तक हुई इस प्रतियोगिता में दुनिया भर के विभिन्न देशों से 600 से भी अधिक ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने भाग लिया था।
प्रतियोगिता का आयोजन प्रोफेशनल ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा किया गया था। अंडर 30 के पूमसे वर्ग में आयुष ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यह कीर्तिमान अपने नाम किया।
आयुष राज की इस सफलता पर विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक, कुलपति प्रो सी जगनाथन, राज्यसभा सांसद सह निदेशक प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डॉ प्रदीप कुमार वर्मा और खेल प्रशिक्षकों, सुभाष शाहदेव एवं राहुल रंजन ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी। उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

