• बाकरपुर-डुमरिया घाट प्रस्तावित नारायणी पथ परियोजना के प्राक्कलन को तकनीकी अनुमोदन।
• सांसद रुडी ने कहा कि नारायणी पथ सारण को विकास के नए युग में प्रवेश कराने वाला मील का पत्थर सिद्ध होगा।
छपरा। सारण सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी के दीर्घकालिक प्रयासों से सारण एवं गोपालगंज जिले की बहुप्रतीक्षित बाकरपुर – डुमरिया घाट फोरलेन सड़क परियोजना, जिसे नारायणी पथ के रूप में विकसित किया जा रहा है, के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है।
बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड ने परियोजना के लिए तैयार 2901.45 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाले प्राक्कलन को तकनीकी अनुमोदन प्रदान करते हुए प्रशासनिक स्वीकृति हेतु पथ निर्माण विभाग को भेज दिया है।
इस संदर्भ में सांसद रूडी ने कहा कि नारायणी पथ उत्तर बिहार के विकास का एक महत्वपूर्ण आधार बनेगा। यह सड़क परियोजना सारण और गोपालगंज को आधुनिक परिवहन नेटवर्क से जोड़ते हुए व्यापार, कृषि, पर्यटन और निवेश की नई संभावनाओं को गति देगी।
उन्होंने कहा कि लंबे समय से इस परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे थे और तकनीकी अनुमोदन मिलना उसी दिशा में एक बड़ी सफलता है।
इसके लिए सांसद ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं बिहार सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार के सहयोग से सारण क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण विकास योजनाएँ तेजी से आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रशासनिक स्वीकृति के उपरांत नारायणी पथ का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा।
सांसद रूडी ने कहा कि हरिहरनाथपुरम, सारण सैटेलाइट टाउनशिप, हरिहरनाथ कॉरिडोर, सोनपुर ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, नए छह लेन पुल तथा गंगा-अम्बिका भवानी पथ जैसी परियोजनाओं के साथ नारायणी पथ भी सारण को विकास के नए युग में प्रवेश कराने वाला एक मील का पत्थर सिद्ध होगा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

