गढ़वा में न्यूरोलॉजी उपचार की बेहतर सुविधा

झारखंड सेहत
Spread the love

  • आरोग्य फार्मेसी में डॉ. ओम प्रकाश कुंवर उपलब्ध

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। शहर के लोगों के लिए न्यूरोलॉजी (तंत्रिका तंत्र) से संबंधित बीमारियों के उपचार के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा उपलब्ध हुई है। गढ़वा मेन रोड स्थित आरोग्य फार्मेसी में प्रसिद्ध कंसल्टेंट न्यूरो फिजिशियन एवं न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. ओम प्रकाश कुंवर मरीजों को परामर्श एवं उपचार दे रहे हैं। डॉ. कुंवर एमबीबीएस, एमडी (मेडिसिन) रिम्स और डीएम (न्यूरोलॉजी) लखनऊ से प्रशिक्षित हैं।

आरोग्य फार्मेसी के संचालक दीपक कुमार ने बताया कि डॉ. ओम प्रकाश कुंवर का अपॉइंटमेंट 7 जून (रविवार) तक उपलब्ध रहेगा। इस दौरान मरीज तंत्रिका तंत्र से संबंधित विभिन्न रोगों के लिए विशेषज्ञ परामर्श प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि डॉ. कुंवर लकवा (स्ट्रोक), मिर्गी, लगातार सिरदर्द एवं माइग्रेन, गर्दन और कमर दर्द, डिप्रेशन, घबराहट, अनिद्रा, दिमागी बुखार, पार्किंसन रोग, डिमेंशिया, ब्रेन एवं स्पाइन टीबी, ब्रेन ट्यूमर, ब्रेन हेमरेज, मानसिक तनाव तथा हाथ-पांव में दर्द, जलन, झनझनाहट और सुन्नपन जैसी बीमारियों के उपचार में विशेषज्ञता रखते हैं।

दीपक कुमार ने कहा कि गढ़वा और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को बेहतर एवं विशेषज्ञ न्यूरोलॉजी उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डॉ. ओम प्रकाश कुंवर की सेवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि तंत्रिका तंत्र से जुड़ी समस्याओं को नजरअंदाज न करें और समय रहते विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेकर उचित उपचार कराएं।

उन्होंने कहा कि गढ़वा एवं आसपास के मरीजों के लिए यह एक बेहतर अवसर है कि वे अनुभवी न्यूरोलॉजिस्ट से परामर्श लेकर अपनी स्वास्थ्य समस्याओं का सही निदान एवं उपचार करा सकें। अधिक जानकारी एवं अपॉइंटमेंट के लिए इच्छुक मरीज मेन रोड स्थित आरोग्य फार्मेसी से संपर्क कर सकते हैं।

​यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *