- दहकते अंगारे पर चलेंगे शिव भक्त, सजेगी सांस्कृतिक शाम
रांची। रांची जिला के कांके प्रखंड स्थित चुट्टू गांव में इन दिनों पारंपरिक और आस्था के प्रतीक ‘मंडा पूजा’ (शिव पूजा) का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष की पूजा की शुरुआत गत 28 मई से ही हो चुकी है, जिसे लेकर पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल है।
इस भव्य आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए नई पूजा समिति का गठन किया गया है। अध्यक्ष : प्रतुल मुंडा, उपाध्यक्ष : भगवान दास उरांव, सचिव : सुनील मुंडा, कोषाध्यक्ष : राजू मुंडा बनाए गए हैं।
संरक्षक मंडल में जगत मुंडा, शत्रुघ्न महतो, सोमनाथ मुंडा, लक्ष्मी देवी, सुरेश महतो, सुरेश उरांव, गंगाराम मुंडा, रूपलाल महतो, गुलटन मुण्डा एवं ललित पाहन हैं।
कार्यकारिणी सदस्य में नंदकिशोर पाहन, अजय मुंडा, संतोष मुंडा, जयराम महतो, अविनाश महतो, सोनू उरांव, बालू उरांव, अनु करमाली, पंकज उरांव, छोटू मुंडा, विदेश मुंडा, रमेश मुंडा तथा चारों मुंडा हैं।
पूजा समिति के अध्यक्ष प्रतुल मुंडा और उपाध्यक्ष भगवान दास उरांव ने बताया कि इस वर्ष 6 जून की रात को मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान मंडा पूजा की सबसे कठिन परंपरा निभाई जाएगी। इसमें शिव भक्त दहकते हुए अंगारों पर चलकर अपनी अटूट श्रद्धा और भक्ति का परिचय देंगे।
फूलखुंदी के बाद, 6 जून की रात 10 बजे से एक भव्य रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें विश्व विख्यात कलाकारों द्वारा अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया जाएगा।
पदधारियों ने बताया कि 7 जून की सुबह 9 बजे से शिव भक्तों का झूलन कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके साथ ही गत 28 मई से चले आ रहे इस ऐतिहासिक मंडा पूजा का विधि-विधान से समापन हो जाएगा।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

