- 96.61% के उत्कृष्ट स्कोर के साथ बाल स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में लहराया परचम
रांची। झारखंड को स्वास्थ्य के क्षेत्र में आज एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। रांची सदर अस्पताल को भारत सरकार के नेशनल हेल्थ मिशन से प्रतिष्ठित मुस्कान क्वालिटी सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि के साथ सदर अस्पताल मुस्कान सर्टिफिकेशन प्राप्त करने वाला झारखंड का पहला सरकारी हॉस्पिटल बन गया है।
नेशनल हेल्थ सिस्टम्स रिसोर्स सेंटर दिल्ली द्वारा जारी पत्र के अनुसार नई दिल्ली से आई एक्सटर्नल एसेसर्स की टीम ने 29 और 30 अप्रैल, 2026 को अस्पताल का नेशनल लेवल एक्सटर्नल एसेसमेंट किया था। इस मूल्यांकन में सदर अस्पताल ने 96.61% का शानदार ओवरऑल स्कोर हासिल कर सभी क्राइटेरिया को सफलतापूर्वक पूरा किया है।
सदर अस्पताल के बाल रोग से जुड़े डिपार्टमेंट्स को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सर्टिफाइड किया गया है, जिसमे स्पेशल न्यूबार्न केयर यूनिट को 98.0%, पीडियाट्रिक वार्ड को 97.96% और पीडियाट्रिक ओपीडी को 93.84% अंक प्राप्त हुए हैं।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने इस सफलता के लिए सदर अस्पताल टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि आज का दिन सदर अस्पताल के लिए अत्यंत गौरव का क्षण है। उन्होंने सभी जिलों के सदर अस्पताल की टीम को इसी उत्साह के साथ कार्य करने का सीख दी है।
क्या है मुस्कान प्रोग्राम
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड में आईईसी के राज्य नोडल पदाधिकारी डॉ राहुल किशोर सिंह ने बताया कि मुस्कान कार्यक्रम नेशनल हेल्थ मिशन के तहत मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर, गवर्नमेंट ऑफ इंडिया की एक बेहद महत्वपूर्ण पहल है। इसका मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थानों में आने वाले नवजातों और बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित और नवजात शिशुओं के अनुकूल सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।
यह सर्टिफिकेशन मिलना यह सिद्ध करता है कि रांची सदर अस्पताल में बच्चों के ट्रीटमेंट, इन्फेक्शन कंट्रोल, हाइजीन और पेशेंट राइट्स व सेटिस्फेक्शन (मेरा-अस्पताल फीडबैक) का लेवल नेशनल स्टैंडर्ड्स के अनुसार बेहद हाई क्वालिटी का है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

