शिवकुमार ने ली कर्नाटक मुख्यमंत्री पद की शपथ, जानें किसे मिली डिप्टी सीएम की कुर्सी

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्ली। बुधवार (3 जून 2026) को डीके शिवकुमार ने भारत के संविधान की प्रति हाथ में लेकर मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

डीके शिवकुमार के बाद डॉजी परमेश्वर ने कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और कई अन्य नेता शामिल हुए।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जी परमेश्वर ने नए उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्हें राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इसके अलावा सतीश जारकीहोली, केएच मुनियप्पा, प्रियांक खरगे, कृष्णा बायरे गौड़ा, यूटी खादर, यतींद्र सिद्धरमैय्या, एमबी पाटिल, केजे जॉर्ज, रामलिंगा रेड्डी, शरण प्रकाश पाटिल, ईश्वर खांद्रे और बिरथी सुरेश ने मंत्री पद की शपथ ली।

यूटी खादर और यतींद्र को छोड़कर शपथ लेने वाले अन्य सभी नेता सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली पिछली कैबिनेट में भी मंत्री रह चुके हैं।

खादर अब तक कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष थे, जबकि यतींद्र निवर्तमान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के पुत्र हैं।

बता दें कि, सिद्धरमैया ने कांग्रेस आलाकमान के निर्देश के बाद बीते 28 मई को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

उनके इस कदम से दक्षिण भारत में पार्टी के संकटमोचक माने जाने वाले शिवकुमार के लिए यह पद ग्रहण करने का रास्ता साफ हुआ।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *