Ranchi: रिम्स में मीडियाकर्मियों की ‘नो एंट्री’, जानें पूरा मामला

झारखंड
Spread the love

रांची। बड़ी खबर झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स से आई है, जहां प्रशासन ने मीडिया कर्मियों के बिना अनुमति अस्पताल परिसर में दाखिल होने, फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करने पर रोक लगा दी है।

प्रशासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सक्षम प्राधिकारी की पूर्व स्वीकृति के बिना किसी भी मीडिया प्रतिनिधि को अस्पताल परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

आदेश के अनुसार अस्पताल परिसर में फोटो और वीडियो बनाने के लिए निदेशक, चिकित्सा अधीक्षक अथवा अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा।

रिम्स प्रशासन ने कहा है कि यह कदम अस्पताल की कार्यप्रणाली को सुचारू बनाए रखने, मरीजों की गोपनीयता की रक्षा करने तथा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

रिम्स के इस आदेश के बाद अस्पताल परिसर में होने वाली किसी भी घटना, अव्यवस्था, विवाद या अन्य मामलों की मीडिया कवरेज के लिए अब पत्रकारों को पहले प्रबंधन से अनुमति लेनी होगी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230