वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में रचा इतिहास, तोड़े ये रिकॉर्ड

बिहार खेल देश
Spread the love

पटना। भारतीय क्रिकेट में एक नया इतिहास बन गया है। 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज़ वैभव  सूर्यवंशी ने IPL 2026 में एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। कई रिकॉर्ड भी तोड़ा।

वैभव ने Orange Cap जीतकर सबसे कम उम्र में यह उपलब्धि हासिल करने वाले खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। IPL में Orange Cap उस बल्लेबाज़ को दी जाती है, जो पूरे सीज़न में सबसे ज़्यादा रन बनाता है।

इस सीज़न में वैभव ने 16 मैचों में 776 रन बनाए। रन बनाने की सूची में शीर्ष पर रहे। उनका स्ट्राइक रेट 237.31 रहा, जो एक आक्रामक ओपनर के लिए असाधारण माना जा रहा है।

फाइनल मुकाबले से पहले गुजरात टाइटंस के शुभम गिल और साई सुदर्शन के पास वैभव को पीछे छोड़ने का मौका था। हालांकि, दोनों बल्लेबाज़ फाइनल में जल्दी आउट हो गए। इसके बाद Orange Cap आधिकारिक रूप से वैभव के नाम हो गई।

वैभव ने इस उपलब्धि के साथ कई रिकॉर्ड तोड़े। वे IPL इतिहास के सबसे युवा Orange Cap विजेता बने। पहले के सबसे युवा विजेता साई सुदर्शन का रिकॉर्ड तोड़ा।

15 साल की उम्र में पूरे टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने। पूरे सीज़न में लगातार आक्रामक बल्लेबाज़ी से क्रिकेट विशेषज्ञों और पूर्व खिलाड़ियों को प्रभावित किया।

वैभव का सफर भी बेहद खास रहा है। बिहार के समस्तीपुर जिले से आने वाले इस युवा बल्लेबाज़ ने कम उम्र में ही घरेलू क्रिकेट, अंडर-19 क्रिकेट और फिर IPL में रिकॉर्ड बनाए।

वे IPL में डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी रहे हैं। इससे पहले सबसे युवा IPL शतकवीर बनने का रिकॉर्ड भी बना चुके हैं।

IPL 2026 भले ही उनकी टीम राजस्‍थान रॉयल के लिए खिताब नहीं ला सका, लेकिन वैभव सूर्यवंशी का यह सीज़न भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे यादगार युवा प्रदर्शनों में गिना जा रहा है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *