उत्‍तर प्रदेश में बन रहे पु‍ल का एक हिस्‍सा टूटकर गिरने से 6 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां हमीरपुर में बेतवा नहीं पद बन रहा पुल का एक हिस्‍सा टूट कर गिर गया। इस घटना में 6 मजदूरों की मौत हो गई। सरकार ने मृतक के परिजन और घायलों के लिए आर्थिक सहायता देने का एलान किया है।

जानकारी के मुताबिक आंधी-बारिश आने पर पुल का एक हिस्‍सा टूट गया। इसकी वजह से यहां सो रहे 6 मजदूरों की मौत हो गई। कई घायल है। सभी मज़दूर पुल के निर्माण कार्य में लगे थे। सूचना मिलते ही एनडीआरएफ और स्‍थानीय टीम बचाव कार्य में लग गई है।

पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने कहा कि हमें कल रात सूचना मिली थी कि पुल का एक स्लैब ढह गया है। कुछ लोगों के मलबे के नीचे फंसे होने की आशंका है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन, एसडीआरएफ के साथ, तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। तीन लोगों को सफलतापूर्वक बचा लिया गया।

श्री पाठक ने कहा कि स्लैब लगभग 6 लोगों पर गिरा था। हालांकि जांच जारी है, लेकिन शुरुआती जांच से पता चलता है कि भारी बारिश और तूफ़ान के कारण यह हादसा हुआ।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरने की घटना में मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230