पश्चिम बंगाल में 107 साल बाद बदली ये परंपरा, देखें वीडियो

अन्य राज्य देश
Spread the love

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में 107 साल बाद एक परंपरा बदल गई। यह बदलाव सीएम शुभेंदु अधिकारी के निर्देश पर आया है। अब इसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है।

अंग्रेजों के शासान में 1919 में यह परंपरा शुरू हुई थी। भारत के स्‍वतंत्र होने के बाद कांग्रेस, वामदल और टीएमसी की सरकारें पश्चिम बंगाल में रही। किसी सरकार ने इसे बदलने की हिम्‍मत नहीं की।

दरअसल, पश्चिम बंगाल की राजधानी रेड रोड पर इस बार बकरीद की नमाज नहीं पढ़ी गई। बताया जा रहा है कि करीब 107 साल बाद ऐसा पहली बार हुआ है, जब यहां ईद की सामूहिक नमाज आयोजित नहीं हुई।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राज्य सरकार और प्रशासन ने इस वर्ष सार्वजनिक सड़कों पर नमाज की अनुमति नहीं दी। इसके बाद कोलकाता की पारंपरिक रेड रोड नमाज को पास के ब्र‍िज परेड ग्राउंड में शिफ्ट किया गया।

करीब एक सदी से अधिक समय से रेड रोड पर ईद-उल-फितर और बकरीद की बड़ी नमाज होती रही थी। यह आयोजन कोलकाता की सबसे बड़ी ईद सभाओं में गिना जाता था, जिसमें लाखों लोग शामिल होते थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक नई सरकार ने निर्देश जारी किए थे कि धार्मिक आयोजनों के कारण सड़कों पर ट्रैफिक बाधित नहीं होना चाहिए। इसी वजह से इस बार नमाज खुले मैदान में कराई गई।

कई मुस्लिम संगठनों और मस्जिद समितियों ने प्रशासन के साथ बैठक के बाद नई व्यवस्था को स्वीकार किया। कोलकाता की कई मस्जिदों में लोगों ने अलग-अलग शिफ्ट में नमाज अदा की ताकि सड़कें बाधित न हों।

इस फैसले को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आईं। बीजेपी नेताओं ने इसे “सार्वजनिक व्यवस्था” और “ट्रैफिक राहत” से जुड़ा कदम बताया, जबकि विपक्षी दलों और कुछ संगठनों ने इसे परंपरा में बड़ा बदलाव कहा।

ये है वीडियो

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230