जन सहयोग से सरस्वतिया नदी संरक्षण की सामूहिक पहल

झारखंड सरोकार
Spread the love

  • पोकलेन एवं जेसीबी से नदी के गाद हटाने का काम शुरू

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। गंगा दशहरा पर सरस्वतिया नदी के पुनरुद्धार को लेकर सफाई एवं गाद हटाने का अभियान सोमवार को शुरू किया गया। सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार के आह्वान पर शुरू किया जा रहे “आपन सरस्वतिया” अभियान में विभिन्न सामाजिक एवं व्यावसायिक संस्थाओं ने स्वैच्छिक सहयोग दिया।

पहले दिन के अभियान में शिवालया कंस्ट्रक्शन लिमिटेड, नगर परिषद और गढ़वा केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के सहयोग से नदी क्षेत्र में सफाई कार्य प्रारंभ कराया गया।

शिवालया कंस्ट्रक्शन लिमिटेड द्वारा सफाई कार्य के लिए अपना पोकलेन उपलब्ध कराया गया, जबकि नगर परिषद ने अपना जेसीबी एवं मानव बल उपलब्ध कराया। गढ़वा केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने ईंधन की व्यवस्था करायी।

अनुमंडल पदाधिकारी ने इन सभी संस्थाओं की इस सामूहिक पहल की सराहना करते हुए साधुवाद दिया। उन्होंने शहर की अन्य सामाजिक संस्थाओं एवं जागरूक नागरिकों से भी इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि नदी पुनरुद्धार को लेकर जल संसाधन विभाग और अन्य संबंधित विभागों से भी समन्वय स्थापित कर आवश्यक सहयोग मांगा जा रहा है।

हालांकि, प्रशासनिक प्रक्रियाओं में समय लगने तथा मानसून निकट होने के कारण समय की आकस्मिक महत्ता को देखते हुए जन सहयोग से तत्काल सफाई अभियान शुरू कराया गया है।

उन्होंने कहा कि सरस्वतिया नदी गढ़वा शहर की ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक धरोहर है और इसके संरक्षण के लिए प्रशासन तथा समाज दोनों की साझा भागीदारी आवश्यक है।

सोमवार के अभियान में शिवालया कंस्ट्रक्शन के बृजेश कुमार यादव, नगर परिषद के नगर प्रबंधक ओमकार यादव, गढ़वा केमिस्ट एवं ड्रगेस्ट एसोसिएशन के आद्याशंकर पांडेय, संतोष दुबे, वीरेंद्र कुमार मनीष कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता सोनू सिंह, अभिषेक भारद्वाज आदि की सराहनीय भूमिका रही।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *