- “सीसीएल विद्या सारथी” योजना के तहत मिलेगा निःशुल्क जेईई/नीट मार्गदर्शन
रांची। सीसीएल शिक्षा एवं सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में ‘सीसीएल विद्या सारथी’ परियोजना प्रारंभ कर रही है। इस योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए सीसीएल एवं नेशनल कंप्यूटर साक्षरता मिशन के मध्य रांची स्थित मुख्यालय में एक समझौता ज्ञापन संपन्न किया गया।
कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के अंतर्गत शुरू की जा रही इस पहल का उद्देश्य सीसीएल कमांड क्षेत्रों में निवासरत मेधावी एवं आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को जेईई एवं नीट जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क तैयारी उपलब्ध कराना है।
यह योजना विशेष रूप से उन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए आशा एवं अवसर का नया द्वार खोलेगी, जो आर्थिक संसाधनों के अभाव में बड़े शहरों के महंगे कोचिंग संस्थानों तक पहुंच नहीं बना पाते। हालांकि, अपनी मेहनत एवं प्रतिभा के बल पर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का सपना संजोए हुए हैं।
कार्यक्रम के अंतर्गत वर्ष 2026 में कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अधिकतम 400 विद्यार्थियों का चयन पारदर्शी प्रवेश परीक्षा प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा।
इस प्रवेश परीक्षा में सीसीएल कमांड क्षेत्र के निकटवर्ती ग्रामों एवं क्षेत्रों में स्थित विद्यालयों के वे विद्यार्थी सम्मिलित हो सकेंगे, जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय ₹8 लाख से कम हो। जिनका निवास किसी भी सीसीएल प्रतिष्ठान, खदान अथवा इकाई से 25 किलोमीटर की परिधि के भीतर हो।
योजना के तहत सीसीएल कमांड क्षेत्रों में अवस्थित 10 डीएवी विद्यालयों को अध्ययन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। प्रत्येक केंद्र में आधुनिक स्मार्ट क्लासरूम स्थापित किए जाएंगे, जहां चयनित विद्यार्थियों को अनुभवी शिक्षकों एवं विषय विशेषज्ञों द्वारा दो वर्षों तक व्यवस्थित एवं परिणामोन्मुख शिक्षा प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को कक्षा आधारित मार्गदर्शन, डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म, स्मार्ट क्लासरूम शिक्षण सुविधा, अध्ययन सामग्री, पुस्तकें, नियमित मॉक टेस्ट, प्रदर्शन मूल्यांकन, विशेष सुधारात्मक कक्षाएं और राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों के साथ संवादात्मक सत्र जैसी व्यापक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों को स्कूल बैग, स्टेशनरी सामग्री एवं अन्य आवश्यक अध्ययन किट भी निःशुल्क प्रदान किए जाएंगे।
विद्यार्थियों की नियमित स्कूली शिक्षा प्रभावित न हो, इसे ध्यान में रखते हुए कक्षाओं का संचालन शनिवार एवं रविवार को विद्यालय की सामान्य शिक्षण अवधि के उपरांत किया जाएगा। इससे विद्यार्थी अपनी औपचारिक शिक्षा के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी प्रभावी रूप से कर सकेंगे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

