रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्रीय रोजगार मेले को 23 मई को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न सरकारी विभागों एवं संगठनों में चयनित अभ्यर्थियों को देशभर के 47 स्थानों पर लगभग 51,000 नियुक्ति पत्र वितरित किए।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों एवं उनके परिजनों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
19वें रोजगार मेले के अंतर्गत सीसीएल मुख्यालय के सम्मेलन केंद्र में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और रांची विधायक चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह ने मंडल रेल प्रबंधक करुणा निधि सिंह की उपस्थिति में रेलवे, डाक एवं अन्य विभागों के 132 नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।
इन नियुक्तियों में भारतीय रेल में 103, डाक विभाग में 18, राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति में 1, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण में 2, हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में 1, भारतीय खाद्य निगम में 2 और मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस के अंतर्गत 5 नियुक्तियां शामिल हैं।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक हेमराज मीना, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्रीमती श्रेया सिंह, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजा, सीसीएल के अधिकारी, नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल विभिन्न संगठनों के वरिष्ठ अधिकारी और रांची मंडल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

