PM मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले बिक्रम साऊ की उड़ी नींद, पुलिस ने शुरू की जांच

अन्य राज्य देश
Spread the love

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले दुकानदार को जान से मार देने की धमकियां मिल रही हैं।

दरअसल, चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी तो झालमुड़ी खाकर चले गए, लेकिन उनका वीडियो इस कदर वायरल हो गया कि बंगाल चुनाव के दूसरे चरण में झालमुड़ी एक चुनावी नारे की तरह इस्तेमाल होने लगा।

वहीं पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले दुकानदार के पास भी लोगों का तांता लगने लगा। अब पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले दुकानदार को अंतरराष्ट्रीय नंबरों से धमकियां दी जा रही हैं। इनमें से कुछ नंबर पाकिस्तान के भी बताए गए हैं।

दुकानदार का कहना है कि धमकियों की वजह से उनका परिवार डर के साये के बीच रह रहा है। दुकानदार का नाम विक्रम साऊ है।

प्रधानमंत्री मोदी ने विक्रम साऊ की दुकान से झालमुड़ी खरीदकर खाई थी और उनसे कुछ चर्चा भी की थी। विक्रम का कहना है कि उन्हें अचानक लोकप्रियता तो मिल गई, लेकिन अब उन्हें डरकर रहना पड़ रहा है।

विक्रम का कहना है कि उनके मोबाइल फोन पर पाकिस्तान और बांग्लादेश के नंबरों से फोन आते हैं। इसके अलावा वॉट्सऐप कॉल करके उन्हें और परिवार को जान से मारने की धमकी दी जाती है।

इन धमकियों के बाद विक्रम साऊ काफी परेशानी में हैं। उन्होंने स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू की गई है। अंतरराष्ट्रीय नंबरों से इस तरह की धमकी मिलना गंभीर विषय है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *