धनबाद। रेलवे में अब ट्रैकमैन्टेनर्स को जूनियर इंजीनियर (रेल पथ) में पदोन्नति पाकर अधिकारी बन सकते हैं। ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन और ईसीआरकेयू के प्रयासों से रेलवे बोर्ड ने अपनी सहमति प्रदान कर दी है।
पहले इंजनियरिंग विभाग में सुपरवाइजर स्तर के इस पद पर पदोन्नति पाने के लिए विभागीय परीक्षा की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था।
हालांकि, एआईआरएफ ने इस महत्वपूर्ण पद पर ट्रैकमैन्टेनर्स को उनके वरीयता के आधार पर उन्हें विभागीय पदोन्नति कोटा (डीपीसी) निर्धारित करने की मांग रखी।
विभिन्न स्तरों पर बैठकों और उच्च स्तरीय अधिकारियों के समक्ष लिखित परीक्षा की बाध्यता को समाप्त करने की तर्कसंगत मांग को लगातार उठाया गया।
इसके परिणामस्वरूप रेलवे बोर्ड ने 15 मई को आदेश संख्या-ई (एनजी)1/2020/पी एम 5/ 8 (ई-3325640) जारी कर दिया।
स्पष्ट किया है कि जूनियर इंजीनियर (रेल पथ) के 20 प्रतिशत पदों पर ट्रैकमैन्टेनर्स को बिना लिखित परीक्षा उनके वरीयता सह योग्यता के आधार पर पदोन्नति दिया जाना सुनिश्चित किया जाए।
धनबाद मंडल में ईसीआरकेयू के मिडिया प्रभारी एनके खवास ने कहा कि ट्रैकमैन्टेनर्स की यह पुरानी मांग थी कि उन्हें भी अधिकारी बनने का अवसर दिया जाना चाहिए।
इसे ईसीआरकेयू और एआईआरएफ ने अपनी सक्रियता और विवेकपूर्ण तरीके से यह अवसर उपलब्ध कराया है। जोनल सेक्रेटरी ओपी शर्मा सहित ईसीआरकेयू के सभी नेतृत्व ने ट्रैकमैन्टेनर्स को शुभकामनाएं दी हैं।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

