टाटीसिल्वे फोरलेन रेडियल सड़क पर आवागमन शीध्र

झारखंड
Spread the love

  • बरसात से पूर्व पाइप लाइन से क्षतिग्रत सड़को को ठीक करे :प्रधान सचिव

रांची। नामकुम आरओबी से टाटीसिल्वे होते हुए रिंग रोड को मिलाने वाली रेडियल फोरलेनल रोड पर जल्द आवागमन शुरू हो सकता है। पथ निर्माण विभाग की बुधवार को प्रोजेक्ट भवन के सभागार में हुई राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में यह बात सामने आई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुये प्रधान सचिव सुनील कुमार ने कहा कि जल्द से जल्द शेष बचे कार्यो को पूरा कर उद्घाटन कराया जाये। यह फोरलेन राज्य की आधारभूत संरचना के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। इससे रांची से पुरूलिया मार्ग पर आवगमन सुगम हो जायेगा।

राजधानी का बहुप्रतिक्षित नया सराय रेलवे ओवर ब्रिज का काम जल्द पूरा करने का निर्देश पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने दिया है। नया विधानसभा से लोहरदगा रेल लाइन क्रासिंग के उपर होते हुए नया सराय तक आरओबी निर्माण अंतिम चरण में है।

श्री कुमार ने कहा कि राज्य की सड़के सुदृढ हालात में हैं। सभी सड़कें मोटरेबल है। यदि कहीं पाइप लाइन या केबुल के कारण सड़क प्रभावित हुआ हो तो बरसात के पहले उसे ठीक कर लिया जाये। प्रधान सचिव ने कहा कि चालू योजनाओं के काम में तेजी लाने और समय पर पूरा कराने के लिए सभी एजेंसियों को बुलाकर बैठक कर ली जाये।

बैठक में वर्तमान परिवेश में मेटेरियल की आ रही समस्या एवं अन्य तकनीकी परेशानियों को दूर करने के लिए अंर्तविभागीय बैठक जल्द की जायेगी।

उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में योजनाओं की प्रगति धीमी नहीं होनी चाहिए। यह भी कहा कि सड़क और पुलों के निर्माण में राशि आड़े नहीं दी जायेगी। विभाग इसके लिए सक्षम है। जहां भी नयी योजनाओं की जरूरत हो, प्रस्ताव बना कर विभाग को उपलब्ध करायें।

प्रधान सचिव ने विशेष कर रांची की योजनाओं की समीक्षा करते हुये निर्देश दिया कि चापू टोली से कटहल मोड़ तक सड़क निर्माण के लिए निविदा जल्द निकाली जाये।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि बरियातु रोड को जल्द से जल्द दुरूस्त किया जाये। इसके अलावा दुर्गा सोरेन चैक का लंबित कार्य अविलंब पूरा कराने का निर्देश दिया।

प्रधान सचिव ने राज्य की 19 डिवीजनों में चल विभिन्न 39 योजनाओं की 90 प्रतिशत प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुये इसे शतप्रतिशत पूरा करने का निर्देश दिया।

भूमि अधिग्रहण से संबंधित आंवटित राशि का जल्द आवंटन करने के लिए कहा। सड़क की कुल 222 योजनाएं स्वीकृत है। इसी तरह पुल की 62 योजनाएं स्वीकृत है।

श्री कुमार ने कहा कि परियोजनाओं से संबंधित भूअर्जन एवं वनभूमि अपयोजन और अन्य व्यावहारिक समस्याओं का निराकरण ससमय किया जाये। जरूरत हो तो संबंधित उपायुक्त एवं अन्य सक्षम प्राधिकार से समन्वय स्थापित कर समाधान कराया जाये।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230