आईआईएम रांची को म‍िला एम्बा एक्रेडिटेशन का प्रमाण पत्र

झारखंड
Spread the love

रांची। आईआईएम रांची को मैड्रिड (स्पेन) में आयोजित एएमबीए एवं बीजीए ग्लोबल डीन्स एंड डायरेक्टर्स कॉन्फ्रेंस-2026 में प्रतिष्ठित एसोसिएशन ऑफ एमबीए-एएमबीए (एम्बा) एक्रेडिटेशन का प्रमाण पत्र मिला। प्रबंधन शिक्षा में वैश्विक स्तर पर स्वीकृत मानकों को पूरा करने में संस्थान की यह बड़ी उपलब्धि है।

कांफ्रेंस के दौरान एएमबीए एवं बीजीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एंड्रयू मेन विल्सन ने संस्थान के प्रो. अध्यक्ष-आईपीएम और सह-अध्यक्ष एएमबीए एक्रेडिटेशन रवीश कृष्णनकुट्टी को औपचारिक रूप से प्रमाण पत्र सौंपा। इसके साथ, आईआईएम रांची एम्बा की ओर से मान्यता प्राप्त वैश्विक बिजनेस स्कूलों के प्रतिष्ठित समूह में शामिल हो गया है।

इससे अब आईआईएम रांची की गिनती दुनिया भर के शीर्ष 2% बिजनेस स्कूलों में की जाएगी। यह मान्यता संस्थान की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थिति को और भी मजबूत बनायेगा। प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में इसकी बढ़ती भूमिका को प्रदर्शित करने का काम करेगा। संस्थान को एम्बा एक्रेडिटेशन उसके कठोर अंतरराष्ट्रीय समीक्षा प्रक्रिया एवं मानकों को पूरा करने के बाद पुरस्कृत किया गया है।

एम्बा की मान्यता संस्थान कि शैक्षणिक गुणवत्ता, पाठ्यक्रम प्रणाली, शिक्षाशास्त्र, छात्रों में सीखने और उनके अनुभव, उद्योग जगत की प्रासंगिकता और नेतृत्व विकास में उत्कृष्टता को विशेष रूप से ध्यान में रखते हुए सौंपी गयी है।

एम्बा की मान्यता छात्रों, संस्थान के विभिन्न विभागों और पूर्व छात्रों को 75 से अधिक देशों में फैले एएमबीए के वैश्विक पेशेवर नेटवर्क तक अपनी पहुंच बनाने में सहयोग करेगी। इससे अंतरराष्ट्रीय सहयोग, सीखने और करियर के विकास जैसे अवसरों को बढ़ावा मिलेगा।

एएमबीए की मान्यता-स्नातकोत्तर प्रबंधन शिक्षा के लिए दुनिया की सबसे सम्मानित मान्यताओं में से एक माना जाता है। लंदन में 1967 में स्थापित की गयी इस मान्यता प्रक्रिया को, बी-स्कूलों के लिए शीर्ष वैश्विक मान्यताओं (“ट्रिपल क्राउन” का हिस्सा) में से एक के रूप में स्वीकार किया गया है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *