सिंदूरदान के वक्त दुल्हन ने शादी से किया इनकार, लौटी बारात

झारखंड
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले के रमना प्रखंड क्षेत्र में एक शादी समारोह चर्चा का विषय बन गया। दरअसल, जयमाला और अन्य वैवाहिक रस्में पूरी होने के बाद दुल्हन ने सिंदूरदान के दौरान शादी करने से इनकार कर दिया।

पूरी रात दोनों पक्षों के परिजन, ग्रामीण व जनप्रतिनिधि लड़की को समझाने में जुटे रहे, लेकिन वह अपने फैसले पर अडिग रही। अंततः दूल्हा पक्ष को बिना दुल्हन के ही बारात वापस लेकर लौटना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, रमना थाना क्षेत्र के बगौंधा टोला निवासी सुखट राम की पुत्री पुष्पा कुमारी की शादी गढ़वा थाना क्षेत्र के जुबैरिया गांव निवासी दशरथ राम उर्फ बसंत राम के पुत्र दीपक कुमार रवि के साथ तय हुई थी। निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार की रात बारात पूरे गाजे-बाजे के साथ बगौंधा टोला पहुंची।

बारात के स्वागत के बाद जयमाला कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। इसके बाद विवाह मंडप में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शादी की अन्य रस्में भी पूरी करायी गयीं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सिंदूरदान की रस्म के दौरान जैसे ही दूल्हा दुल्हन की मांग में सिंदूर भरने लगा, तभी दुल्हन पुष्पा कुमारी ने हाथ से सिंदूर हटाते हुए शादी करने से साफ इनकार कर दिया। दुल्हन के अचानक इस फैसले से विवाह मंडप में अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी।

घटना के बाद दोनों पक्षों के परिजन, रिश्तेदार व ग्रामीण देर रात तक लड़की को समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं हुई। सूचना मिलने पर स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि विरंची पासवान समेत अन्य जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे और समझाने-बुझाने का प्रयास किया। पूरी रात पंचायत और बातचीत का दौर चलता रहा, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका।

सुबह होने पर लड़के के पिता दशरथ राम उर्फ बसंत राम ने मामले की सूचना स्थानीय थाना को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले को सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस हस्तक्षेप के बाद भी लड़की शादी के लिए तैयार नहीं हुई।

आखिरकार काफी मशक्कत और निराशा के बाद दूल्हा पक्ष को बिना शादी संपन्न हुए ही बारात वापस ले जानी पड़ी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना रहा।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *