मुख्यमंत्री विजय ने 717 शराब दुकानों को बंद करने का दिया आदेश, जानें वजह

अन्य राज्य देश
Spread the love

तमिलनाडु। मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए राज्यभर में 717 शराब दुकानों को बंद करने का आदेश दिया है। सरकार ने इन दुकानों को अगले दो सप्ताह के भीतर बंद करने का निर्देश दिया है।

तमिलनाडु स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन (TASMAC) राज्य में सरकारी शराब बिक्री का संचालन करती है। मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय सरकार ने पूरे राज्य में शराब दुकानों का सर्वे कराने का आदेश दिया था। सर्वे में पाया गया कि 717 दुकानें संवेदनशील क्षेत्रों के बेहद करीब चल रही हैं।

इनमें 276 दुकानें धार्मिक स्थलों, 186 दुकानें शैक्षणिक संस्थानों, 255 दुकानें बस स्टैंडों के पास स्थित हैं।

सरकार का कहना है कि यह फैसला “जनहित और सामाजिक सुरक्षा” को ध्यान में रखकर लिया गया है। मुख्यमंत्री विजय ने चुनाव प्रचार के दौरान “ड्रग-फ्री और सुरक्षित तमिलनाडु” का वादा किया था। यह फैसला उसी दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

फिलहाल तमिलनाडु में करीब 4,765 TASMAC दुकानें संचालित हो रही हैं। 717 दुकानों के बंद होने के बाद राज्य में शराब दुकानों की संख्या काफी घट जाएगी। हालांकि TASMAC तमिलनाडु सरकार के लिए बड़ा राजस्व स्रोत भी है। इसलिए इस फैसले को राजनीतिक और आर्थिक दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सोशल मीडिया और स्थानीय लोगों के बीच इस फैसले को लेकर मिश्रित प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई लोगों ने मंदिरों और स्कूलों के पास शराब दुकानों के बंद होने का स्वागत किया है। कुछ लोग इसे लागू करने की चुनौती और संभावित राजस्व नुकसान की चर्चा कर रहे हैं।

यह पहली बार नहीं है जब तमिलनाडु में TASMAC दुकानों को बंद करने की कार्रवाई हुई हो। इससे पहले भी J. Jayalalithaa, Edappadi K. Palaniswami और बाद की सरकारों ने चरणबद्ध तरीके से कई शराब दुकानें बंद की थीं।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *