जनसुनवाई में आई अबुआ एवं पीएम आवास योजना में भ्रष्टाचार की शिकायत

झारखंड
Spread the love

  • प्राप्त शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को दिया निर्देश

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। उपायुक्त अनन्य मित्तल के आदेश पर अपर समाहर्ता राज महेश्वरम ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जनसुनवाई का आयोजन किया। जनसुनवाई में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई। उसके निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया।

जनसुनवाई में मेराल प्रखंड के बंका निवासी कृष्ण कुमार विश्वकर्मा ने पिछले 1 वर्ष से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की राशि नहीं मिलने की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि उक्त योजना के अंतर्गत उन्हें और उनकी पत्नी को योजना का लाभ मिल रहा था। पिछले 1 वर्ष से यह बंद कर दिया गया है। कई बार अंचल स्तर पर प्रयास किया, परंतु कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।

खरौंधी प्रखंड के करीवाडीह निवासी राम लखन राम ने बताया कि उनके निजी जमीन पर उनके ही रिश्तेदारों द्वारा कब्जा करके गृह निर्माण एवं खेती का कार्य किया जा रहा है। विरोध करने पर मारपीट की जाती है। उनके दादा के नाम से भूमि का ऑनलाइन जमाबंदी कायम है। स्वयं के नाम पर जमाबंदी कायम कराने के लिए कई बार कार्यालय का चक्कर लगाया, परंतु कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

प्रखंड केतार अंतर्गत परती कुशवानी निवासी राधिका देवी ने अबुआ एवं प्रधानमंत्री आवास योजना में किए गए भ्रष्टाचार की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि परती कुशवानी की मुखिया द्वारा विभिन्न आवास योजनाओं में लाभ दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की अवैध वसूली की गई है। आवेदकों को धमकी भी दी जाती है।

भवनाथपुर प्रखंड के पंडरिया निवासी कतवारू पाल ने मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत पशु शेड के निर्माण उपरांत राशि भुगतान नहीं होने की शिकायत की गई है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *