कर्नाटक : पहले 200 वोट से हारे, 3 साल बाद बदला 66 मतों से जीते, जानें पूरा मामला

अन्य राज्य देश
Spread the love

कर्नाटक। कर्नाटक की श्रींगेरी विधानसभा सीट से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस सीट के चुनाव का नतीजा 3 साल बाद बदल गया है। पहले 200 वोट से हारे प्रत्‍याशी अब 66 मतों से जीत गए हैं।

साल, 2023 में यहां विधानसभा चुनाव हुआ था। इसपर कांग्रेस के टी.डी. राजेगौड़ा विजय घोषित किए गए थे। उन्‍होंने भाजपा के डीएन जीवराज को हराया था।

इस चुनाव में भाजपा के डीएन जीवराज करीब 200 वोटों से हार गए थे। इसके बाद उन्होंने परिणाम को अदालत में चुनौती दी।

भाजपा प्रत्‍याशी का आरोप था कि पोस्टल बैलेट (डाक मतपत्र) की गिनती में गड़बड़ी हुई।

मामला कोर्ट में चलने के बाद अदालत ने पोस्टल बैलेट की दोबारा गिनती का आदेश दिया। दोबारा गिनती होने पर नतीजा पूरी तरह बदल गया।

पहले भाजपा प्रत्‍यारी हार गए थे। दोबारा गिनती के बाद वे 66 वोटों से जीत गए।

भाजपा के लिए यह बड़ी राजनीतिक जीत मानी जा रही है। वहीं, विपक्ष के लिए यह झटका है।

चुनाव प्रक्रिया और खासकर पोस्टल बैलेट सिस्टम की पारदर्शिता पर भी चर्चा तेज हो गई है।

आमतौर पर चुनाव परिणाम तुरंत तय हो जाते हैं, लेकिन यहां 3 साल बाद परिणाम बदल गया।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230