- लड़कियों का मुकाबला सीआईएसएफ ब्लू की टीम ने जीता
रांची। प्रथम विजय उरांव मेमोरियल वॉलीबॉल प्रतियोगिता रांची यूनिवर्सिटी की टीम ने जीतकर ट्रॉफ़ी अपने नाम किया। उसने राजपुताना रेजिमेंट की टीम को हराया। रांची यूनिवर्सिटी की टीम से 22-25 से हारने के बाद दूसरे सेट को जीत लिया। मैच अपने पाले में लेने के बाद आखरी सेट में रांची यूनिवर्सिटी के अंकित तिग्गा के बेहतरीन प्रदर्शन के दम और अर्पित के शानदार शॉट्स के बदौलत मुकाबला जीतकर ट्रॉफी अपने नाम किया।
गौरव और विशाल के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद भी राजपुताना मुकाबला जीत नहीं सका। अंकित को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और गौरव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
लड़कियों का मुकाबला सीआईएसएफ ब्लू की टीम ने जीता। एक दिवसीय यह आयोजन देर रात तक चलता रहा। टीम की ए शरण को महिलाओं के मुकाबले के सीरीज का पुरस्कार दिया गया। प्रगति को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार श्रीमती अनिता कुमारी, किरण, स्मिता ने दिया।
पुरुष विजेता टीम को अध्यक्ष देव नारायण उरांव और राम नारायण उरांव ने नकद और ट्रॉफी प्रदान किया। देव नारायण उरांव ने प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए सेना के सभी प्रतिभागियों का आभार जताया।
जतरा टांड़ स्पोट्स क्लब के संयोजक राम नारायण खलखो ने आयोजन में शामिल सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया। मैच के संचालन में उपेन्द्र कुमार गुप्ता, सुधीर झा, राजेश कुमार सिंह, गौतम कुमार राजेन्द्र गुप्ता अहम भूमिका निभाई। धन्यवाद सचिव राणा मिश्रा ने किया।
इस प्रतियोगिता में रांची के आसपास में स्थित सेना के विभिन्न बटालियन की टीमों ने हिस्सा लिया।
मौके पर क्लब के दिलीप राय, राकेश, अमित, विवेक, अतानु चौधरी, राजा शर्मा, गोल्डी, उज्ज्वल, मनीष जायसवाल, राजीव कुमार, शिवाजी मिश्रा, प्रदीप, संजय सहित खेल निदेशक राजेश कुमार गुप्ता, अख्तर अली शेखर, रतनेश सोना, वरिष्ठ सदस्य अंजन श्रीवास्तव, अजय कुमार, वार्ड पार्षद नकुल तिर्की, सविता कश्यप, जगदीश सिंह जग्गु, रमेन्द्र कुमार, डॉ प्रबल सहित भारी संख्या में दर्शक मौजूद थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

