सोना सोबरन मेमोरियल सोसाइटी ने मोरहाबादी में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

झारखंड
Spread the love

  • सर्वाइकल कैंसर के 2व ब्रेस्ट कैंसर के 1सस्पेक्ट पाए गए
  • शिविर में ब्लड डोनेट, सेव लाइफका भी दिया गया संदेश

रांची। सोना सोबरन मेमोरियल सोसाइटी ने रांची के मोरहाबादी में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर 2 मई को लगाया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने किया। शिविर का उद्देश्य समाज के लोगों विशेषकर 30 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को समय पर स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराना एवं गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।

श्री भजंत्री ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य जांच शिविर समाज के स्वास्थ्य स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लोगों को समय रहते बीमारी की पहचान और उपचार का अवसर प्रदान करते हैं।

स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने निःशुल्क जांच का लाभ उठाया। शिविर में चिकित्सकों द्वारा विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श सेवाएं प्रदान की गईं।

स्वास्थ्य जांच शिविर में ओरल कैंसर स्क्रीनिंग, सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग, ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग, हाइपरटेंशन (उच्च रक्तचाप), डायबिटीज (मधुमेह) की जांच की गई।

कैंप में कई लोगों ने अपनी जांच कराई। जांच में सर्वाइकल कैंसर के 2 और ब्रेस्ट कैंसर के 01 सस्पेक्ट पाए गए। 50 लोगों का हीमोग्लोबिन 10 से कम पाया गया। ट्यूबरक्लोसिस के 6 सस्पेक्ट पाए गए। सभी को चिकित्सकों द्वारा उचित सलाह दी गई।

इस शिविर के आयोजन में जिला प्रशासन का विभिन्न संस्थाओं का सहयोग मिला। इसमें रांची कैंसर कोर फाउंडेशन (टाटा ट्रस्ट द्वारा समर्थित) और राज्य एनसीडी कार्यक्रम (एनएचएम, झारखंड) का विशेष योगदान रहा। शिविर में “ब्लड डोनेट, सेव लाइफ” का संदेश भी दिया गया।

इस दौरान सिविल सर्जन प्रभात कुमार, जिला नजारत उप समाहर्त्ता सुदेश कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्रीमती उर्वशी पांडेय, सोना सोबरन मेमोरियल सोसायटी के रंजीत पाठक, प्रमोद कुमार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ रांची कैंसर कोर फाउंडेशन और राज्य एनसीडी कार्यक्रम (एनएचएम, झारखंड) के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *