Weather Alert : कई राज्यों में बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाओं का अलर्ट

नई दिल्ली देश मौसम
Spread the love

Weather Alert : नई दिल्ली। देश के अधिकांश हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। आईएमडी के अनुसार, 2 से 7 मई के बीच कई राज्यों में बारिश, गरज-चमक, तेज हवाएं और कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है।

बंगाल, बिहार, झारखंड

सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में पूरे सप्ताह व्यापक बारिश, बिजली गिरने और 40–60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है।

बिहार, झारखंड और ओडिशा में भी 2 से 5 मई के बीच गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना।

बिहार में 4 मई को 50–60 किमी/घंटा (कहीं-कहीं 70 किमी/घंटा तक) की रफ्तार से तेज आंधी (थंडरस्क्वॉल) चल सकती है।

यहां बारिश-बर्फबारी

जम्मू-कश्मीर में 2–5 मई और हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड में 3–7 मई तक बारिश/बर्फबारी के साथ तेज हवाएं चलेंगी। इन इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भी अलग-अलग दिनों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलेंगी।

यहां आंधी-तूफान

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में अगले 5 दिनों तक गरज-चमक और 30–50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

3 और 4 मई को छत्तीसगढ़ में तेज आंधी (थंडरस्क्वॉल) की चेतावनी।

दक्षिण भारत में हाल

तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में 2–5 मई के बीच हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली और तेज हवाएं चलेंगी।

तमिलनाडु और केरल में कुछ जगहों पर भारी बारिश का भी अलर्ट। तटीय इलाकों में गर्म और उमस भरा मौसम बना रहेगा।

तापमान में गिरावट

उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में 3–7 मई के बीच 3–5°C तक तापमान गिरने की संभावना है। बाकी हिस्सों में तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230