कांके। रांची जिले के कांके प्रखंड के सोबा गांव में स्थित श्री संत कबीर प्रेमधाम सेवा अनाथ आश्रम में आदर्श स्वयं सहायता ग्रामीण विकास समूह ट्रस्ट ने अनाथ बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए चित्रकला एवं योग विद्या प्रतियोगिता का आयोजन किया।
इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के इंग्लिश डिपार्टमेंट के हेड डॉ. विनय भरत एवं विशिष्ट अतिथि प्रो. करमा कुमार उपस्थित थे।
ट्रस्ट के अध्यक्ष अनूप कुमार महतो ने बताया कि चित्रकला प्रतियोगिता में मणेश्वरी कुमारी को प्रथम पुरस्कार, रेखा कुमारी को द्वितीय पुरस्कार एवं रीना कुमारी को तृतीय पुरस्कार मिला।
योग के लिए रीना कुमारी, मीना कुमारी, माहेश्वरी कुमारी, नेहा कुमारी, प्रियांशु कुमारी एवं सृष्टि कुमारी को पुरस्कार दिया गया। सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी दिया गया।
मुख्य अतिथि डॉ. विनय भरत ने कहा कि आश्रम के बच्चों में कला एवं योग में असीम प्रतिभाएं हैं, जिन्हें प्रोत्साहित करने की जरूरत है। यह कार्य आश्रम के संचालक सुचिंद्र महतो एवं ट्रस्ट के सभी सदस्य कर रहे हैं।
इस अवसर पर ट्रस्ट के सचिव संजय महतो, कोषाध्यक्ष उमेश कुमार, सक्रिय सदस्य अर्जुन महतो बल्लू, कार्यकारिणी सदस्य आशीष महतो, प्रेम किशोर, सुरेश महतो, संदीप महतो, अनिल महतो, डॉ. विक्की कुमार महतो, शांति देवी सहित कई लोग उपस्थित थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

