- बीआईटी मेसरा में इनोवेशन, डिजाइन एवं एंटरप्रेन्योरशिप बूटकैंप का शुभारंभ
रांची। बीआईटी मेसरा में पांच दिवसीय इनोवेशन, डिजाइन एवं एंटरप्रेन्योरशिप बूटकैंप का शुभारंभ 20 अप्रैल, 2026 को शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सेल, वाधवानी फाउंडेशन और एसबीआई फाउंडेशन के सहयोग से हुआ। इस अवसर पर बीआईटी के कुलपति प्रो. इंद्रनील मन्ना ने छात्रों को उद्यमिता और स्टार्टअप संस्कृति अपनाने के लिए प्रेरित किया।
बीआईटी के कुलसचिव डॉ. राजेश जैन ने अतिथियों का स्वागत किया। डॉ. आनंद प्रसाद सिन्हा (एसपीओसी एवं संयोजक, आईडीई बूटकैंप) ने अपने संबोधन में बूटकैंप के प्रमुख उद्देश्यों जैसे नवाचार को बढ़ावा देना, डिजाइन थिंकिंग विकसित करना, समस्या समाधान क्षमता मजबूत करना, स्टार्टअप एवं व्यवसाय मॉडल निर्माण, नेतृत्व, टीमवर्क और संचार कौशल को सुदृढ़ करना तथा शैक्षणिक ज्ञान को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ना शामिल किया।
अन्य प्रमुख वक्ताओं में प्रो. संजय कुमार झा (विभागाध्यक्ष, प्रबंधन अध्ययन विभाग), प्रो. राजू पोद्दार (डीन, अनुसंधान, नवाचार एवं नवाचार एवं उद्यमिता), आशीष शर्मा (नोडल सेंटर प्रमुख, एआईसीटीई) और वाधवानी फाउंडेशन के मास्टर ट्रेनर्स प्रो. सिद्धार्थ राजा हलदर और ऋषभ गिल शामिल रहे। कार्यक्रम का समापन डॉ. अनिंदिता बेरा (संयुक्त संयोजक) के धन्यवाद के साथ हुआ।
तकनीकी सत्र का संचालन ऋषभ गिल (मास्टर ट्रेनर, वाधवानी फाउंडेशन) ने किया। समन्वय डॉ. एस. के. साहाना (कंप्यूटर विज्ञान विभाग) द्वारा किया गया। इन सत्रों में 21वीं सदी में सीखने, भूलने और पुनः सीखने की क्षमता पर जोर दिया गया। समस्या पहचान, बाजार की व्यवहार्यता, ग्राहक समझ और वित्तीय साक्षरता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
“आइडिया से प्रभाव तक : एआई द्वारा संचालित स्टार्टअप यात्रा” विषय पर सत्र में बताया गया कि कैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्टअप को तेजी से विकसित करने में सहायक है। वहीं “समस्या पहचान एवं अवसर खोज” सत्र में केस स्टडी के माध्यम से यह समझाया गया कि यदि आपका विचार मजबूत है, तो निवेशक स्वयं आपके पास आते हैं।
इस अवसर पर हुई मॉडल प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता में छात्रों ने अपने नवाचारी प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए, जिनमें ‘गगन रथ’ (ईंधन-कुशल अंतरिक्ष वाहन अवधारणा), स्वचालित पौधा सिंचाई प्रणाली (कंडक्टिविटी आधारित स्मार्ट समाधान) और ‘व्योमबंधन’ (सेंसर आधारित स्पेस डॉकिंग प्रणाली) प्रमुख रहे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

