विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। नवपदस्थापित पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय के सभागार में अपराध समीक्षा बैठक हुई। इसमें जिले की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और अपराध नियंत्रण को लेकर कई अहम निर्देश दिए गए।
एसपी ने पॉक्सो से जुड़े लंबित मामलों के समयबद्ध निष्पादन पर विशेष जोर देते हुए कहा कि ऐसे मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। न्यायिक हिरासत से बाहर आए नक्सलियों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। नियमित रूप से सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाने और अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
बैठक में विगत माह में दर्ज कांडों की समीक्षा कर अनुसंधान में तेजी लाने, एससी/एसटी मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने तथा थाना स्तर पर लंबित मामलों की दैनिक समीक्षा करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा पासपोर्ट व चरित्र सत्यापन, वारंट व कुर्की निष्पादन, चोरी, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस, आईटी एक्ट सहित अन्य मामलों में भी तेजी लाने को कहा गया।
एसपी ने सभी थाना व ओपी प्रभारियों को निर्देश दिया कि ई-साक्ष्य पोर्टल पर कांडों की एंट्री सुनिश्चित करें और साइबर व पीजी पोर्टल से जुड़े मामलों का भी त्वरित निष्पादन करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कानून-व्यवस्था से समझौता नहीं किया जाएगा और लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई होगी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

