- जिला प्रशासन के साथ किया एमओयू पर हस्ताक्षर
रांची। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड ने चतरा जिला प्रशासन के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। यह पहल सीसीएल की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व योजना के अंतर्गत की गई है। इसका उद्देश्य आदिम जनजातीय समूह के जीवन स्तर में समग्र सुधार लाना है।
इस समझौते के अंतर्गत चतरा के इटखोरी प्रखंड स्थित धुना पंचायत में रह रहे बिरहोर समुदाय के 28 परिवारों के आवासों के सुदृढ़ीकरण का कार्य किया जाएगा। इस परियोजना के लिए सीसीएल ने ₹28,49,700 की राशि जिला प्रशासन को उपलब्ध कराई जाएगी।
एमओयू पर सीसीएल की ओर से महाप्रबंधक (आम्रपाली चंद्रगुप्त क्षेत्र) संजीव कुमार और जिला प्रशासन की ओर से जिला खनन पदाधिकारी-सह-नोडल पदाधिकारी (सीएसआर) मनोज टोप्पो ने हस्ताक्षर किए।
इस अवसर पर चतरा उपायुक्त सुश्री कीर्तिश्री, उप-विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा एवं योजना पदाधिकारी शिशिर पंडित सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

