Jharkhand: पलामू में गर्भवती महिला की फंदे से लटकती मिली लाश

अपराध झारखंड
Spread the love

पलामू। झारखंड के पलामू जिले से बड़ी खबर आई है, जहां पांडु थाना क्षेत्र के बूढ़ीखाड़ गांव की 20 वर्षीय गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

मृतका की पहचान अंजन मेहता की पत्नी पुनिता देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर मारपीट कर हत्या करने और साक्ष्य छुपाने के लिए शव को फांसी के फंदे से लटका देने का गंभीर आरोप लगाया है।

मेराल थाना क्षेत्र के जोगनी गांव निवासी मृतका के पिता दीपक मेहता व मां वेदवंती देवी ने बताया कि उनकी पुत्री पुनिता देवी की शादी करीब एक वर्ष पहले बूढ़ीखाड़ गांव निवासी अंजन मेहता के साथ हुई थी। वर्तमान में वह तीन माह की गर्भवती थी।

उन्होंने आरोप लगाया कि मंगलवार की शाम खाना बनाने को लेकर हुए विवाद में उसके पति ने मारपीट कर उसकी हत्या कर दी और मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया। उन्होंने बताया कि मृतका के शरीर पर मारपीट के निशान भी पाए गए हैं।

दीपक मेहता ने बताया कि दो माह पहले पुनिता एवं उसकी सास के बीच किसी बात को लेकर हुए नोंकझोंक के बाद अंजन मेहता ने पुनिता को पीटकर मायके लाकर छोड़ दिया था।

इसके 15 दिनों के बाद अंजन मेहता जोगनी गांव आया और पुनिता को लेकर चला गया।

उन्होंने बताया कि सोमवार को मेराल थाना क्षेत्र स्थित जोगनी गांव में एक पूजाई कार्यक्रम आयोजित था। इसमें पुनिता देवी की सभी बहनें और बहनोई पहुंचे थे।

लेकिन उसका पति अंजन मेहता उसे वहां नहीं ले गया। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। सोमवार की शाम गुस्से में आकर पुनिता देवी ने घर में खाना नहीं बनाया था, जिसकी सूचना ससुराल पक्ष ने फोन कर मायके वालों को दी थी।

बताया गया कि मायके वालों के समझाने पर मंगलवार को दिन में उसने घर में खाना बनाया, लेकिन ससुराल पक्ष के किसी सदस्य ने पुनिता द्वारा बनाए खाना नहीं खाया। इसके बाद शाम में जब उसने फिर खाना नहीं बनाया तो विवाद बढ़ गया। मायके पक्ष का आरोप है कि इसी दौरान उसके पति ने मारपीट कर उसकी हत्या कर दी।

वहीं ससुराल पक्ष का कहना है कि विवाद के बाद पुनिता देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद ससुराल वाले उसे इलाज के लिए आनन-फानन में गढ़वा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जाता है कि मायके वालों के सदर अस्पताल पहुंचने के बाद ससुराल पक्ष के लोग शव छोड़कर वहां से फरार हो गए।

इधर, सूचना मिलने के बाद गढ़वा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है।

घटना के बाद मृतका के स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है तथा वे दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctW

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *