टीएसएएफ के 10 प्रतिभागियों ने एवरेस्ट बेस कैंप ट्रेक को किया पूरा

झारखंड खेल
Spread the love

  • टीम ने अधिकतम 17,598 फीट की ऊंचाई तक ट्रेक किया

जमशेदपुर। टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन (टीएसएएफ) के 10 प्रतिभागियों (3 महिलाएं और 7 पुरुष) और एक मैनेजर की टीम ने 31 मार्च से 11 अप्रैल, 2026 के बीच प्रतिष्ठित एवरेस्ट बेस कैंप (ईबीसी) ट्रेक को सफलतापूर्वक पूरा किया। इस अभियान का नेतृत्व टीएसएएफ के मैनेजर अनंत राणा ने किया।

अनंत राणा इससे पहले 2022 में ट्विन पीक पर चढ़ाई कर चुके हैं। उन्होंने दार्जिलिंग के हिमालयन इंस्टीट्यूट से बेसिक माउंटेनियरिंग कोर्स भी किया है। हाल ही में न्यूज़ीलैंड में फुल आयरनमैन रेस पूरी करने वाले अनंत राणा ने पूरे ट्रेक के दौरान अपनी अनुभवपूर्ण नेतृत्व क्षमता और प्रेरणादायक संवाद से टीम का मनोबल ऊंचा बनाए रखा।

टीम ने अधिकतम 17,598 फीट की ऊंचाई तक ट्रेक किया। सभी 10 प्रतिभागी सफलतापूर्वक एवरेस्ट बेस कैंप तक पहुंचे। इस दल में एक प्रतिभागी टाटा स्टील जमशेदपुर के स्पोर्ट्स विभाग से थे, जबकि 9 प्रतिभागी बाहरी थे। प्रतिभागियों की उम्र 28 से 58 वर्ष के बीच रही, जो इस ट्रेक की समावेशी भावना को दर्शाता है।

प्रतिभागियों में नेहा शाह, राजीव कुमार रूंगटा, मनीष भौका, प्रीति भौका, कुनाल सारंगी, शाहिल धनुका, सुमित्रा शाह, अनन्या लेपी, चेतन कुमार और प्रतीक सरावगी शामिल थे।

ट्रेक के दौरान टीम ने दूध कोशी नदी के किनारे-किनारे नामचे बाजार तक का सफर तय किया, जो अपनी मेहनती शेरपा समुदाय के लिए जाना जाता है। रास्ते में तेंगबोचे जैसे खूबसूरत गांवों में टीम को शेरपा संस्कृति को करीब से जानने का अवसर मिला।

कठिन परिस्थितियों (जैसे माइनस 25 डिग्री सेल्सियस तक तापमान, तेज हवाएं, बर्फबारी, लंबी पैदल यात्राएं और ऊंचाई में लगातार बढ़ोतरी) के बावजूद सभी प्रतिभागियों ने अद्भुत साहस और दृढ़ता का परिचय दिया। अपने लक्ष्य तक पहुंचे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *