ऑटोमेशन से संभावनाओं के नए द्वार खुले : राहुल पुरवार

झारखंड
Spread the love

  • सरला बिरला विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन की शुरुआत

रांची। सरला बिरला विश्वविद्यालय में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘आईकॉन-सीएम 2026’ की शुरुआत 16 अप्रैल को हुई। इसका विषय ‘एआई रिवॉल्यूशन एंड द ट्रांसफॉर्मेशन ऑफ बिजनेस, मैनेजमेंट एंड फाइनेंस इन द ट्वेंटी फर्स्ट सेंचुरी’ है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ़ हायर एंड टेक्निकल एजुकेशन के प्रधान सचिव राहुल पुरवार थे।

श्री पुरवार ने राष्ट्र निर्माण की दिशा में नीति, शिक्षा और नवाचार के तालमेल पर खास तौर पर चर्चा की। उन्होंने इसके महत्व के विषय पर भी अपना विचार प्रस्तुत किया। ऑटोमेशन के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि भले ही इससे कई पारंपरिक नौकरियों पर खतरा हो, लेकिन समय के साथ इससे कौशल उन्नयन एवं नए अवसरों के कई द्वार खुले हैं। इससे नवीन कार्यबलों का निर्माण भी हुआ है।

सम्मेलन में एआई के विभिन्न आयामों और वर्तमान समय में इसकी बढ़ती उपयोगिता पर विशिष्ट अतिथि आरबीआई के क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन प्रसाद, सीसीएल के निदेशक (एआर) हर्ष नाथ मिश्रा एवं आईआईआईटी रांची के प्रो. राजीव श्रीवास्तव ने भी चर्चा की।

एसबीयू के कुलपति प्रो सी जगनाथन ने अकादमिक उत्कृष्टता के प्रति विवि की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए एआई क्रांति को अपनाते हुए इसके सकारात्मक परिणामों को उत्साहजनक बताया।

महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक ने अंतरराष्ट्रीय मंचों के माध्यम से बौद्धिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने और भावी नेतृत्व को विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि मशीन युग की ओर बढ़ रहे दौर में विवेक और ज्ञान की भूमिका महत्वपूर्ण है।

विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ कॉमर्स एंड फैकल्टी ऑफ़ बिज़नस मैनेजमेंट द्वारा आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में देश-विदेश से शिक्षा और औद्योगिक जगत से जुड़ी कई नामचीन हस्तियों के अलावा तकरीबन चार सौ से अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान न्यूट्रीडर डेयरी प्रोडक्ट्स लिमिटेड (दुबई) के वाइस प्रेसिडेंट डॉ.आरिफ हबीब और सरला बिरला विश्वविद्यालय के कॉमर्स विभाग के डीन प्रो. संदीप कुमार द्वारा लिखी गई पुस्तक ‘एआई आईफ़ी योरसेल्फ’ का विमोचन भी किया गया। सम्मेलन में कीनोट सेशन के अलावा पहले दिन दो और सत्रों का आयोजन किया गया।

सम्मेलन में स्वागत प्रो. संदीप कुमार और धन्यवाद डॉ अतुल कर्ण ने किया। सम्मेलन के प्रथम दिन की समाप्ति पर सांस्कृतिक आयोजन भी किए गए, जिसमें लाइव बैंड की धूम रही।

एसबीयू के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान और राज्यसभा सांसद सह निदेशक प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने इस कार्यक्रम के आयोजन पर हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामना संदेश प्रेषित किया है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *