विश्वजीत कुमार रंजन
बिशुनपुरा। अनुमंडल पदाधिकारी श्री बंशीधर नगर प्रभाकर मिर्धा के स्पष्ट निर्देश के बावजूद बिशुनपुरा प्रखंड में अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इसे लेकर अंचल अधिकारी की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।
जानकारी के अनुसार, प्रखंड प्रमुख दीपा कुमारी के आवेदन पर पुराना पंचायत भवन के समीप स्थित लगभग 1 एकड़ 48 डिसमिल गैरमजरूआ जमीन को अतिक्रमणमुक्त कर वहां सब्जी बाजार स्थापित करने की योजना बनाई गई थी। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी ने 10 अप्रैल, 2026 तक हर हाल में अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया था।
बताया जाता है कि उक्त जमीन का पूर्व में अंचल कार्यालय द्वारा सीमांकन (मापी) भी कराया जा चुका है। अतिक्रमणकारियों को विधिवत नोटिस देकर जमीन खाली करने का निर्देश दिया गया था। इसके बावजूद निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बाद भी अतिक्रमण यथावत बना हुआ है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन समय रहते सख्त कदम उठाता, तो स्थिति इस स्तर तक नहीं पहुंचती। अतिक्रमणकारियों द्वारा प्रशासनिक आदेशों की अनदेखी किए जाने से प्रशासन की कार्यक्षमता और जवाबदेही पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
इधर, अंचल अधिकारी खगेश कुमार ने बताया कि प्रपत्र-2 के तहत सभी अतिक्रमणकारियों को नोटिस भेज दिया गया है। यदि निर्धारित अवधि के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो 10 दिनों के बाद प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

