Ranchi: धर्म परिवर्तन नहीं की, तो सोहेब मलिक और सोहेल खान ने बंधक बनाकर की मारपीट व दुष्कर्म की कोशिश

अपराध झारखंड
Spread the love

रांची। शर्मनाक खबर राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां एक प्रतिष्ठित सैलून में काम करने वाली युवती ने प्रबंधन पर उत्पीड़न का ऐसा आरोप लगाया है, जिसने शहर को झकझोर दिया है।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली है।पीड़िता के अनुसार, वह ओडिशा के अंगुल जिले में एक सैलून में मैनेजर थी। इडिंगल सैलून के संचालक सोहेब मलिक और उसके मित्र सोहेल खान (ट्रेंडी ट्रिम्ज सैलून के मालिक) ने उसे बेहतर करियर और 30 हजार रुपये वेतन का लालच देकर रांची बुलाया।

युवती ने उनके झांसे में आकर 25 सितंबर 2025 को रांची में काम शुरू किया, लेकिन उसे क्या पता था कि यहाँ उसके साथ जुल्म का सिलसिला शुरू होने वाला है।

आरोप है कि 10 नवंबर 2025 को सोहेब मलिक ने युवती के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने उसे कई बार जबरन शराब और नशीले पदार्थ दिए। नशे की हालत में उससे रात-रात भर काम कराया जाता था।

युवती ने आरोप लगाया है कि 29 नवंबर और 14 जनवरी को उसके साथ अमानवीय व्यवहार की सारी हदें पार कर दी गईं।

युवती का सबसे चौंकाने वाला आरोप धर्म परिवर्तन से जुड़ा है। शिकायत के अनुसार, सोहेब मलिक और सोहेल खान उस पर लगातार अपना धर्म बदलने के लिए दबाव बना रहे थे।

इनकार करने पर उसे बार-बार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। पीड़िता ने बताया कि उसे अपनी पहचान और आस्था छोड़ने के लिए मजबूर करने की हर संभव कोशिश की गई।

युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपियों ने उसका सामान जबरन गाड़ी में लाद दिया और उसे एक फ्लैट में ले गए। वहां उसे बंधक बनाकर रखा गया और उसके साथ मारपीट की गई।

14 जनवरी 2026 को उसे दो दिनों तक कैद में रखा गया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। लालपुर पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, युवती के बयान और प्राथमिक साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। आरोपियों के मोबाइल लोकेशन और सैलून के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा सकती है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि धर्म परिवर्तन और शारीरिक उत्पीड़न के इन आरोपों की गहराई से तफ्तीश की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इससे जुड़ें
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK